MP COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana: जैसा की सभी लोग जानते है इस समय पुरे भारत में कोरोना महामारी फैली हुई है, इस वजह से देश में लॉक डाउन लागू है। कोरोना महामारी के वजह से कई लोगों ने जान गवां दी है। इसके अलावा कई सरकारी कर्मचारियों ने इस महामारी के दौरान जाने गवा दी है। इन सब चीजों को देखते हुए सभी राज्य राहत कार्य में जुटी हुई है। इसलिए कई राज्यों ने तो राहत योजनाए भी शुरू कर दी है। जिससे उन सभी को राहत के तौर पर आर्थिक मदद पहुंच सकें। इस लेख के माध्यम से आपको मध्यप्रदेश में लागू की गई मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना के बारे में बताने जा रहे है। यह योजना क्या है और इसका लाभ कैसे मिलता है, आवेदन कैसे किया जाता है और योजना से संबंधित सारी जानकारी बताने जा रहे है।
MP COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana
Mukhyamantri COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana: इस योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश में हुई है। कोरोना महामारी की वजह से कई कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है, इन सब को देखते हुए इस योजना की शुरुआत की। इस योजना के जरिये उन सभी कर्मचारियों के परिवार को आर्थिक सहायता की जाएगी। MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चोहान जी द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना की शुरुआत की है। यह योजना 17 मई 2021 को आरम्भ कि गई है। इस योजना के जरिये जो सरकारी कर्मचारी की कोरोना महामारी की वजह से मृत्यु हुई है, उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना और आर्थिक सहायता के रूप में राशि देना। इस योजना के जरिये बहुत से परिवारों को आर्थिक लाभ भी मिला है।
मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना प्रमुख तथ्य
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना |
किसके द्वारा शुरू हुई | मुख्यमंत्री शिवराज सिह चोहान जी |
किस राज्य में शुरू हुई | मध्य प्रदेश |
कब शुरू हुई | 17 मई 2021 |
लाभार्थी | सरकारी कर्मचारी जिनकी कोरोना महामारी से मृत्यु हुई हो। |
लाभ | परिवार के एक सदस्यों को सरकारी नौकरी + सहायता राशि। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | कोविड-19 से ग्रसित परिवारों वालो को आर्थिक सहायता देना |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि सरकारी कर्मचारियों जिनकी कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में सरकार उस कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करना और उस परिवार को आर्थिक रूप से सहायता राशि प्रदान करना, इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। जिसमे सभी नियमित स्थायी कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, प्रभारी एवं आकस्मिक निधि से भुगतान किये जाने वाले, तदर्थ, स्रोत के रूप में काम करने वाले, संविदा पर काम करने वाले सभी के परिवार को इस योजना के तहत लाभ दिया जायेगा। बता दें Mukhyamantri COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana के तहत कोविड-19 से ग्रसित परिवार के पात्र सदस्यों को ही नौकरी दी जाएगी।
MP COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana लाभ
- इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के नागरिक को ही मिलेगा।
- इस योजना के जरिये मृतक व्यक्ति के परिवार के सदस्य किसी पर भी निर्भर नहीं रहेंगे।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जो आर्थिक मदद की जाएगी उससे परिवार में आर्थिक समस्याओं को कम कर सकेगा।
- MP COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana के जरिये मृतक व्यक्ति के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना। इसके अलावा सहायता राशि देना।
- MP सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
MP COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana पात्रता
- MP Anukampa Niyukti Yojana में सभी कार्यरत समस्त, नियमित, स्थाईकर्मी, दैनिक वेतन भोगी, तदर्थ, संविदा, आउटसोर्स, अन्य शासकीय सेवक,सेवायुक्तो की कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार इस योजना के पात्र है।
- यह योजना केवल मध्य प्रदेश राज्य में ही लागु है, इसलिए केवल इस योजना में MP के लोगों को ही पात्र माना जायेगा।
- COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए अभी सरकार ने वार्षिक आय को तय नहीं किया है।
मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक में खाता
- फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन
Mukhyamantri COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana 2022 के तहत यदि आप आवेदन करना चाहते है तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी इस योजना के लिए केवल नोटिफिकेशन जारी किया है। अभी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। अभी सभी परिवार को इंतजार करना होगा जिन्होंने सरकारी पद पर कार्यरत अपने को खोया है। जैसे ही इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी हम आपको इस लेख के माध्यम से बता देंगे। इसलिए हमारे इस आर्टिकल को निरंतर जांचते रहें।