Apna Khata Rajasthan: राजस्थान राज्य के नागरिको के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि अब राज्य का व्यक्ति अपनी जमीन के विवरण के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। अब राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन या फिर कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन अपने भूमि के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। राजस्थान सरकार ने राज्य के नागरिको की सुविधा के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की है जिसका नाम Rajasthan Apna khata E dharti portal है। इस पोर्टल के कई सारे फायदे/लाभ है। इस पोर्टल को राजस्थान E bhumi portal भी कहा जाता। है यदि आप भी अपनी भूमि के बारे में जानकारी कैसे देखते के बारे में जानना चाहते है तो हमारे इस आर्टिल्स को अंत तक पढ़िए।
Apna Khata Rajasthan (राजस्थान अपना खाता)
राजस्थान यह पोर्टल राज्य की नागरिको के लिए बहुत ही खास पोर्टल है, क्योकि इसमें कई सारी सुविधाएँ शामिल है। Rajasthan E bhumi portal में आप भू नक्शा, खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल, और गिरदावरी रिपोर्ट और भी कई सारी सर्विस मौजूद है। बता दें, लोगों को अपने भूमि के काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पडते है, और तो और अपने काम को करवाने के लिए सरकारी अवसरों और दलालों को पैसे देने पडते है, लेकिन यह गलत है, इससे भ्रष्टाचार उत्पन्न हो रहा है।
इसलिए राजस्थान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को कम करने के लिए ऑनलाइन भूमि के विवरण की जांच करने के लिए अपना खाता पोर्टल की शुरुआत की। इस पोर्टल के शुरू होते राज्य में घूसखोरी और भ्रष्टाचार में कमी आई है। अब राज्य का नागरिक घर बैठे अपनी जमीन का नक्शा निकाल सकता है। अब राज्य के नागरिको का समय एंव धन दोनों की बचत हो रही है। सरकार ने पोर्टल शुरू करने से भूमि का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया है जिससे प्रणाली में भी पारदर्शिता आई है।
Rajasthan Apna khata E dharti portal Overview
पोर्टल का नाम | अपना खाता राजस्थान |
लेख श्रेणी | अपना खाता ऑनलाइन पोर्टल के बारे में जानकारी |
राज्य | राजस्थान |
संबंधित विभाग | राजस्थान राजस्व विभाग |
संबंधित | भूमि रिकॉर्ड |
उद्देश्य | सभी प्रदेश के नागरिकों को भूमि से संबंधित रिकॉर्ड घर बैठे प्रदान करना। |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
साल | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | apnakhata.raj.nic.in |
Apna Khata Portal का मुख्य उद्देश्य
Apna khata Rajasthan scheme का मुख्य उद्देश्य है कि राजस्थान राज्य के निवासियों को ऑनलाइन भूमि का सारा रिकॉर्ड एक ही जगह उपलब्ध करना, ताकि लोगों को जमीन के विवरण को जाने के लिए कोई भी परेशानी न हो और समय की बचत हो। अब राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने कंप्यूटर के माध्यम से अपनी भूमि के बारे में पूरी जानकारी देख सकता है और चाहे तो वह उसका प्रिंट आउट भी प्राप्त कर सकता है।
पोर्टल के शुरू होने से पहले लोगों को अपने भूमि संबंधित विवरण जैसे कि भूलेख, खसरा नंबर, खतौनी, भूमि की नकल, गिरदावरी रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर बार बार काटने पड़ते थे, इससे राज्य के नागरिको को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन पोर्टल के शुरू होने से राज्य के नागरिको को राहत की सास मिली। अब वह भूमि से संबंधित सभी काम पोर्टल पर कर सकते है।
E dharti Rajasthan portal (apnakhata.in) लाभ
- इस पोर्टल से राज्य के नागरिको का समय और धन दोनों की बचत हुई है।
- अब राज्य के नागरिक अपनी भूमि का सारा विवरण E dharti portal पर देख सकते है।
- राज्य के नागरिको को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे।
- दलालों को अब पैसे देने की भी जरूरत नहीं है।
- अब पोर्टल के माध्यम से राज्य का नागरिक अपनी भूमि का खसरा नंबर, भू नक्शा, जमाबंदी नंबर आदि का पता लगा सकता है।
- अब नागरिक राज्य के किसी भी कोने से इस पोर्टल का लाभ ले सकता है।
Apna Khata Rajasthan Land Records District-Wise List
अजमेर (Ajmer) | जालौर (Jalor) | अलवर (Alwar) |
झालावाड़ (Jhalawar) | बांसवाड़ा (Banswara) | झुंझुनू (Jhunjhunu) |
बारां (Baran) | जोधपुर (Jodhpur) | बाड़मेर (Barmer) |
करौली (Karauli) | भरतपुर (Bharatpur) | कोटा (Kota) |
भीलवाड़ा (Bhilwara) | नागौर (Nagaur) | बीकानेर (Bikaner) |
पाली (Pali) | बूंदी (Bundi) | प्रतापगढ़ (Pratapgarh) |
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) | राजसमंद (Rajsamand) | चुरु (Churu) |
सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) | दौसा (Dausa) | सीकर (Sikar) |
धौलपुर (Dholpur) | सिरोही (Sirohi) | डूंगरपुर (Dungarpur) |
श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) | हनुमानगढ़ (Hanumangarh) | टोंक (Tonk) |
जयपुर (Jaipur) | उदयपुर (Udaipur) | जैसलमेर (Jaisalmer) |
E-mitra लॉगिन करने की प्रक्रिया
- आवेदक को सबसे पहले Rajasthan E bhumi portal पर जाना होगा।
- इसके आवेदक के सामने होमपेज ओपन होगा जिसमे e-mitra लॉगिन सेक्शन में जाना होगा।
- अब आवेदक के सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे आवेदक को उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड तथा सत्यापन को दर्ज करना है।
- इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप apna khata website पर लॉगिन कर पाएंगे।
Apna Khata E Dharti Portal प्रतिलिपि शुल्क
सीरियल नंबर | अभिलेख का नाम | परिमाण | शुल्क |
1 | जमाबंदी प्रतिलिपि | 10 खसरा नंबर तक प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए | ₹10 ₹5 |
2 | नक्शा प्रतिलिपि | प्रत्येक 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए | ₹20 |
3 | नामांतरण पी21 | प्रत्येक नामांतरण के लिए | ₹20 |
अपना खाता जमाबंदी नकल खसरा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदक को राजस्थान राज्य की आधिकारिक पोर्टल “E Dharti” पर जाना होगा।
- अब आवेदक सामने होम पेज ओपन होगा, जिसमे कई सारे विकल्प, लिंक होगी।
- अब आवेदक सामने जिले का चुनाव करना है।
- इसके बाद आवेदक सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको तहसील का नाम चुनना है।
- अब आवेदक के सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आवेदक को गांव का नाम चुनना है।
- इसके बाद आवेदक के सामने के फॉर्म ओपन होगा जिसमे आवश्यक जानकारी जैसे की आवेदक का नाम, पता आदि भरना है।
- इसके बाद निचे एक ऑप्शन होगा जिसमे नकल जारी करने वाले विकल्प चुनना होगा।
- इसके बाद आवेदक जमाबंदी नक़ल प्राप्त करने के लिए कोई भी आवश्यक जानकारी जैसे कि खाता संख्या, खसरा संख्या, नाम से, या फिर USN से। इसमें से किसी भी विकल्प का चुनाव करके अपने जमाबंदी नक़ल (bhumi jamabandi nakal online) प्राप्त कर सकता है।
apnakhata.raj.nic.in भूलेख नक्शा अपने नाम से खोजें ?
- सबसे पहले आवेदक को राजस्थान की apnakhata e dharti portal पर जाना होगा।
- अब आवेदक के सामने होमपेज ओपन होगा, अब आवेदक को अपने जिले का चुनाव करना है, इसके बाद तहसील का चुनाव करना है।
- अब आवेदक को गांव का पहला अक्षर डालना है और अपने गांव का चुनाव करना है।
- अब आवेदक को “आवेदक की जानकारी” जैसे कि आवेदक का नाम, आवेदक का शहर, आवेदक का पता, आवेदक का पिन कोड आदि भरना है।
- इसके बाद आवेदक सामने “जमाबंदी की प्रतिलिपि” और “नामांतरण की प्रतिलिपि” का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आवेदक को “नामांतरण की प्रतिलिपि” विकल्प का चयन करना है।इसके बाद आवेदक को नामांतरण संख्या चुननी है।
- इसके बाद आवेदक को “ई-हस्ताक्षरित अधिकृत नामांतरण” पर क्लिक करना है।
- अब आवेदक को ई-हस्ताक्षरित नामांतरण शुल्क जमा करना है।
- अब आवेदक के सामने उसकी भूमि का नक्शा ओपन हो जायेगा।
- अब भू नक्शा का प्रिंट निकाल सकते है। इस तरह आप E dharti Rajasthan portal (apnakhata.in) नाम से भू नक्शा खोज सकते है।
Apna Khata Rajasthan भू नक्शा \ खसरा मैप डाउनलोड कैसे करे
- सबसे पहले आवेदक को apna khata website की आधिकारिक लिंक http://bhunaksha.raj.nic.in/bhunaksha/ पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आवेदक के सामने होम पेज ओपन होगा, जिसमे कई सारे विकल्प होंगे।
- आवेदक को प्रदर्शित पेज में जिला, तहसील, हल्का , गांव, क्षेत्र आदि भरना है।
- अब आवेदक के सामने मैप दिखाई देगा, जिसमे खसरा नंबर पर क्लिक करना है।
- अब आवेदक के सामने चुने गए खसरा नंबर का मैप ओपन हो जायेगा।
- अब इस नक़्शे को डाउनलोड करना है और इसका प्रिंट प्राप्त करना है।
अपना खाता नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- आवेदक को सबसे पहले Rajasthan Apnakhata E dharti portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज ओपन होगा जिसमे ऊपर की तरफ “नामांतरण के लिये ऑनलाइन आवेदन” का विकल्प दिखाई देगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आवेदक के सामने “नामांतरण फॉर्म” ओपन हो जायेगा।
- आवेदक को इसमें आवेदक का नाम, आवेदक के पिता का नाम, मोबाइल, ई-मेल, आवेदक का पता, उसके बाद जिला, तहसील चुनना है।
- इसके बाद आवेदक को निम्न का चुनाव करना है।
- बैंक से लिए गये ऋण का नामांतरण दर्ज करने हेतु
- रहनमुक्त (ऋणमुक्त) का नामांतरण दर्ज करने हेतु
- विरासत का नामांतरण दर्ज करने हेतु
- हकत्याग का नामांतरण दर्ज करने हेतु
- उपहार का नामांतरण दर्ज करने हेतु
- नाबालिग से बालिग का नामांतरण दर्ज करने हेतु
- इसके बाद “आगे चलें” पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप “नामांतरण के लिये ऑनलाइन आवेदन” किया जा सकता है।
नामांतरण की स्थिति कैसे देखें?
- सबसे पहले आवेदक को E Dharti apnakhata website पर आना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट खोलने के बाद होम पेज ओपन होगा, जिसमे “नामांतरण की स्थिति” का विकल्प दिखाई देगा।
- आवेदक को इस विकल्प पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते है तो एक नया पेज ओपन होगा।
- जिसमे जिले के अनुसार नामांतरण की स्थिति ओपन हो जाएगी।
राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट | खसरा गिरदावरी रिपोर्ट कैसे देखे ?
- खसरा / फसल गिरदवारी रिपोर्ट देखने के लिए सबसे पहले आवेदक को khasra.rbaas.in पोर्टल पर जाना होगा।
- अब आवेदक के सामने होमपेज ओपन होगा जिसमे कुछ विकल्प का चयन करना है।
- सबसे पहले आवेदक को जिला, तहसील, गांव और फसल और सम्वत का चुनाव करना है।
- इसके बाद आवेदक को “आगे बढ़ें” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आवेदक के सामने Rajasthan Girdawari Report Online PDF ओपन हो जाएगी।
- अब Girdawari Report Online PDF फाइल को डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप खसरा / फसल गिरदवारी रिपोर्ट देख भी सकते है और रिपोर्ट को डाउनलोड भी कर सकते है।
राजस्व अधिकारी लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले आवेदक को राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक apnakhata.in है।
- इसके बाद आवेदक के सामने होमपेज ओपन होगा।
- आवेदक को “राजस्व अधिकारी लॉगिन” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद राजस्व अधिकारी लॉगिन पेज ओपन होगा।
- इसमें आवेदक को यूजर आईडी, पासवर्ड, और वेरिफेक्शन कोड डालना है।
- इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह राजस्व अधिकारी लॉगिन कर सकते है।
मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- मोबाइल ऐप केवल स्मार्टफोन में ही डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आपके पास स्मार्टफोन है और यह मोबाइल ऐप डाउनलोड करना चाहते है तो निम्न विकल्प को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आवेदक को अपने मोबाइल फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर में जाना है।
- इसके बाद सर्च बॉक्स में “अपना खाता राजस्थान” टाइप करना है।
- इसके बाद आवेदक के सामने लिस्ट ओपन हो जाएगी, जिसमे अपना खाता राजस्थान ऐप पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाइल फ़ोन में यह एप्लीकेशन इनस्टॉल होने लग जाएगी।
- अब आप इस ऐप की मदद से भूमि संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।