Bihar Vidhwa Pension Yojana: यह एक ऐसी योजना है, जिसके तहत विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में आर्थिक मदद की जाती है। बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए कई सारी पेंशन योजनाएं शुरू की हैं, जैसे कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना और भी कई सारी पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस लेख के माध्यम से हम विधवा पेंशन योजना के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं, विधवा पेंशन योजना क्या है, और इसकी पात्रता, दस्तावेज, और आवेदन कैसे किया जाता है। इन सब के बारे में आपको इस आर्टिकल में देखने को मिल जाएगा, इसलिए हमारे साथ बने रहे और आर्टिकल को अंत तक पढ़िए।
Bihar Vidhwa Pension Yojana 2022
यह योजना लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन योजना के तहत जारी की गई है, इस योजना के जरिए विधवा महिलाओं को हर महीने 500 रूपये पेंशन के रूप में राशि दी जाएगी। इस पेंशन का लाभ केवल बिहार राज्य की विधवा महिलाओं को ही मिलेगा। जिन महिलाओं की वार्षिक आय ₹60,000 से कम है, उन्हें इस योजना में शामिल किया गया है। बता दें जिन महिलाओं के पति की मृत्यु होने के बाद वह बेरोजगार और बेसहारा हो गई हैं, उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर या खराब हो गई है, उनके पास कोई भी कमाई का उचित विकल्प नहीं है, और वह कई सारी परेशानियों से जूझ रही हैं।
इन सब परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को पेंशन दी जाती है, जो बेसहारा विधवा महिला है। इस पेंशन की राशि से वह महिला अपनी आजीविका को सुचारु रूप से चला सकती है। पेंशन की राशि से विधवा महिला छोटा-मोटा व्यवसाय भी कर सकती है।
विधवा पेंशन योजना प्रमुख तथ्य
योजना का नाम | बिहार विधवा पेंशन योजना 2022 |
राज्य | बिहार |
विभाग | समाज कल्याण विभाग |
लाभार्थी | राज्य की विधवा महिलाएं |
उद्देश्य | विधवा महिलाओ की आर्थिक मदद करना |
लाभ | 500 रूपये |
ऑफिसियल वेबसाइट | serviceonline.bihar.gov.in |
बिहार विधवा पेंशन योजना उद्देश्य
विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करना, और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, और रोजगार के नए अवसर प्रदान करना, साथ ही जो महिलाएं अपनी पढ़ाई जारी करना चाहते हैं, तो अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान करना। इस योजना के जरिये जो 500 रूपये पेंशन की राशि प्राप्त होती है उससे महिला अपना छोटा मोटा व्यवसाय खोल सकती है। यह योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित की गई है। इस योजना के जरिए विधवा महिला जीवन जीने के लिए किसी दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, और वह अपने जीवन स्तर को सुधार ला सकेगी।
Benefits of Bihar Widow Pension Scheme
- विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल राज्य की विधवा महिलाओं को ही दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए विधवा महिला 18 वर्ष, या इससे अधिक उम्र की होनी चाहिए।
- इस योजना के जरिए विधवा महिलाएं अपनी जीवन सुधार सकेंगे।
- इस योजना के जरिए विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी।
- विधवा महिला को जीवन जीने के लिए किसी दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
Bihar Vidhwa Pension Yojana पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की विधवा महिलाओं को ही दिया जाएगा। योजना के तहत न्यूनतम 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र की विधवा महिलाओं को पात्र माना जाएगा।
- जिन महिलाओं की वार्षिक आय ₹60,000 से अधिक है उन महिलाओं को इस योजना के पात्र नहीं माना जाएगा।
- विधवा महिलाओं के पास पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक है।
Bihar Vidhwa Pension Yojana आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
बिहार विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन
- यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले बिहार राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज ओपन होगा।
- आवेदक को पहले अपना लॉगिन अकाउंट बनाना होगा।
- लॉगिन अकाउंट बनाने के लिए लॉगइन बटन पर क्लिक करना होगा।
- लॉगइन बटन पर क्लिक करने के बाद, आपको “Don’t have an account? Register HERE” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक रजिस्टर फॉर्म ओपन होगा, जिसमें पूछी गई जानकारी जैसे कि पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, राज्य का नाम, और कैप्चा कोड भरना है।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको होम पेज पर आना होगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन सेक्शन में आना होगा।
- लॉगिन सेक्शन में आने के बाद लॉगइन आईडी डालनी है, और कैप्चा कोड भरकर लॉगइन कर देना है।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरनी है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आप सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है
- इस तरह आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
बिहार विधवा पेंशन योजना ऑफलाइन आवेदन
- यदि आप विधवा पेंशन योजना का ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जाना होगा।
- वहां से आपको आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सही सही भरना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म के साथ सभी दस्तावेजों को संलग्न करने होंगे।
- सभी दस्तावेज संलग्न करने के बाद आप उस फॉर्म को समाज कल्याण विभाग में जमा करा देना है।
- इसके बाद आपके फॉर्म और दिए गए दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में सभी चीजें सही होने के बाद आपकी पेंशन शुरू कर दी जाएगी।
Bihar Vidhwa Pension Yojana PDF Form Download
ServiceOnline.bihar.gov.in पर रजिस्टर प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट ServiceOnline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- अब आवेदक के सामने होम पेज ओपन होगा जिसमे लॉगिन का सेक्शन देखे देगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको इसमें Don’t have an account? Register HERE की लिंक दिखाई देगी। इस लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आवेदक के सामने रजिस्टर फॉर्म खुल जायेगा जिसमे पूछी गई जानकारी जैसे की नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड, और कैप्चा कोड भरना है।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- ध्यान रहे जो यूजर नेम और पासवर्ड आप डालें उसे अपने पास सुरक्षित करके रख लें, क्योकि उस आईडी पासवर्ड से आप इस पोर्टल पर लॉगिन हो सकते हो।
- इस तरह आप पोर्टल पर रजिस्टर हो जायेगे।
बिहार RTPS पोर्टल पर लॉगिन प्रक्रिया
- सबसे पहले RTPS की आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा, जिसमे कई सारी सर्विसेज होगी।
- आपको साइड में लॉगिन सेक्शन का विकल्प दिखाई देगा।
- अब आपको लॉगिन सेक्शन में जाना होगा और उसमे पूछी गई जानकारी जैसे कि लॉगिन आईडी और पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना है।
- इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाओगे।
FAQ (Frequently Asked Questions)
बिहार विधवा पेंशन योजना क्या है?
बिहार विधवा पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जो केवल विधवा महिलाओं के लिए है, जिसके तहत उनकी आर्थिक मदद के रूप में हर महीने पेंशन दी जाती है, ताकि विधवा महिला आर्थिक रूप से मजबूत हो सके और किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े।
क्या बिहार विधवा पेंशन योजना आधिकारिक वेबसाइट है?
जी हाँ विधवा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in है इस पर आप विजिट करके योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
बिहार विधवा पेंशन योजना मुख्य उद्देश्य क्या है?
बिहार विधवा पेंशन योजना (Bihar Widow Pension Scheme) का मुख्य उद्देश्य सभी विधवा महिलाओ की आर्थिक मदद करना, और आत्मनिर्भर बनाना है।
बिहार विधवा पेंशन योजना किस विभाग के द्वारा संचालित है?
Bihar Vidhwa Pension Yojana योजना समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित है।
बिहार विधवा पेंशन योजना के तहत महिलाओ की वार्षिक आय की पात्रता क्या है?
बिहार विधवा पेंशन योजना के तहत महिलाओं की वार्षिक आय 60,000 या इससे कम होनी चाहिए, तभी इस योजना के पात्र माना जायेगा।
बिहार विधवा पेंशन योजना की पात्रता क्या है?
इस योजना के तहत विधवा महिला की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। विधवा महिला बिहार राज्य की निवासी होनी चाहिए। विधवा महिला की वार्षिक आय 60000 रूपये से कम होनी चाहिए।
बिहार विधवा पेंशन योजना जरुरी दस्तावेज क्या है?
इस योजना में जरुरी दस्तावेज आधार कार्ड, जन्म या आयु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, पति का म्रत्यु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज़ फोटो आदि है।
बिहार विधवा पेंशन योजना में प्रतिमाह कितने पैसे दिए जायेगे?
बिहार विधवा पेंशन योजना के तहत विधवा महिला को हर महीने 500 रूपये पेंशन की राशि दी जाएगी।
बिहार विधवा पेंशन योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है?
बिहार विधवा पेंशन योजना में आवेदन आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से कर सकते हो।