e Labour Punjab Registration 2022: जैसा की सभी जानते है कि श्रमिकों के लिए हर राज्य की सरकार एक लेबर कार्ड जारी करती है, जिससे उस कार्ड की मदद से उसे रोजगार भी भी दिया है। साथ ही वह राज्य में चल रही कई सारी कल्याणकारी और लाभकारी सेवाओं का लाभ ले सकते है। पंजाब सरकार ने अपने राज्य के मजदूरों, श्रमिक ,कर्मचारी के लिए एक कार्ड जारी किया है। इस कार्ड का नाम “पंजाब लेबर कार्ड” है। इस कार्ड को बनवाने के लिए सभी श्रमिक ,कर्मचारीयों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसलिए आज इस लेख के माध्यम से पंजाब लेबर कार्ड योजना के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है। इसके अलावा आप पात्रता, दस्तावेज, और अन्य जरूरी जानकारी के बारे में भी जानेगे। हमारे साथ बनें रहे ताकि आप इस योजना के बारे में पूरी जानकारी ले सकें।
e Labour Punjab Registration 2022 (पंजाब लेबर कार्ड)
पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए आपको पंजाब सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। योजना का लाभ उन केवल पंजाब राज्य के निवासी को ही मिलेगा। इस लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिक राज्य सरकार द्वारा शुरू की योजनाओ का लाभ भी ले सकते है। इसके लिए एक पोर्टल शुरू किया गया है। बता दें, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र NIC के द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए, श्रम कानूनों और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए e Labour Punjab portal शुरू किया गया है। इससे श्रमिको को ऑनलाइन कई सारी सेवाओं का लाभ भी मिलेगा।
Punjab E Labour Portal Overview
पोर्टल का नाम | e Labour Punjab Portal 2022 |
विभाग का नाम | राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र |
उद्देश्य | राज्य के श्रमिको का लेबर कार्ड प्रदान करना, और उस कार्ड पर मिलने वाली वित्तीय लाभ प्रदान करना। |
लाभार्थी | राज्य के सभी श्रमिक |
लाभ | वित्तीय सहायता, और योजनाओ का लाभ देना |
लक्ष्य | राज्य के सभी पात्र श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pblabour.gov.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | +91-172-2211719 |
ईमेल आईडी | lcpboffice[at]gmail[dot]com |
E Labour Portal (उद्देश्य क्या है?)
E Labour Portal Punjab का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिको को ऑनलाइन सेवायें प्रदान करना, इसके लिए उनका लेबर कार्ड बनवाना, साथ ही उस कार्ड के जरिये उन्हें वित्तीय लाभ प्रदान करना। बात दें, पहले श्रमिको को लेबर कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, और उन्हें कई सारी समस्यों का सामना भी करना पड़ता था, जिससे उनका काफी समय और धन बर्बाद होता था। इन सब परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पोर्टल की शुरुआत की है।
सरकार ने Punjab E Labour Portal पर श्रमिको से सबंधित कई सारी लाभकारी सेवायें उपलब्ध कराई है। सरकार द्वारा श्रमिक का E Labour Card जारी करती है, जिससे योजनाओ से मिलने वाला लाभ सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाता है।
पंजाब लेबर कार्ड बनवाने के लाभ
- इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिको को ऑनलाइन कई सारी सेवाओ का लाभ मिलेगा।
- पंजाब लेबर कार्ड के जरिये श्रमिको को रोजगार के अवसर प्रदान होगे।
- लेबर कार्ड के जरिये CSC के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- पंजाब लेबर पोर्टल के माध्यम से एक बार में दस्तावेज सबमिशन, और ऑनलाइन भुगतान गेटवे, इसके अलावा ऑनलाइन प्रोसेसिंग की प्रक्रिया भी हो सकेगी।
- ई पोर्टल के माध्यम से कई सारी सुविधायों का लाभ, जैसे कि निरिक्षण की रिपोर्ट देखना, और डाउनलोड करना, वार्षिक रिटर्न्स दाखिल करना, सभी ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है।
- इस पोर्टल पर श्रम कल्याण योगदान प्रस्तुत करने, स्व-प्रमाणीकरण योजना के लिए विकल्प, और फैक्ट्री विंग और श्रमिक विंग की ओर से संयुक्त निरीक्षण आदि कई सारी सेवायें शामिल है।
- Punjab E Labour Portal की मदद से श्रमिक कर्मचारी आवेदन कर सकता है।
- श्रमिको को जो लाभ दिया जायेगा वह सीधे ही उनके बैंक खाते में दिया जायेगा।
Punjab Labour Card में कौन कौन सी योजनायें शामिल है।
इस योजना में वजीफा योजना, शगुन योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए साइकिल योजना, और भी अन्य योजनाए शामिल है, नीचे हमने प्रमुख योजना के बारे में बताया है।
- शगुन योजना:- इस योजना के अंतर्गत श्रमिको की दो बेटियों की शादी के लिए 31000 की सहायता राशी दी जाएगी। इस सहायता शगुन की राशि की हक़दार तभी होगी, जब लड़की स्वयं पंजीकृत सदस्य होगी।
- वजीफा योजना:- पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3,000 से 7,000 रूपये प्रतिवर्ष दिए जाएगें। (पहली कक्षा से डिग्री पाठ्यक्रम तक)
- निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए साइकिल योजना: – पंजाब सरकार द्वारा राज्य के श्रमिक परिवार के 9 वीं से 12 वीं कक्षा के बच्चों को मुफ्त में साईकिल प्रदान की जाएगी।
- अंत्येष्टि सहायता योजना:– इस योजना के तहत वित्तीय सहायता राशि 20,000/ एक लाभार्थी परिवार के श्रमिकों के परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए खर्च प्रदान करती है।
- मानसिक रूप से विकलांग बच्चो की देखभाल के लिए निर्माण श्रमिकों के प्रति वर्ष 20,000 / – वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
ई लेबर कार्ड पंजाब पात्रता क्या है?
- पंजाब लेबर कार्ड केवल पंजाब राज्य के स्थाई निवासी का ही बनाया जाता है।
- आवेदक के पास सभी जरुरी दस्तावेज होने चाहिए।
- आवेदक का मोबाइल नंबर बैंक खाते और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- पंजाब सरकार लाभार्थी को वित्तीय लाभ उनके बैंक खाते में प्रदान करेगी, इसके लिए उनके पास बैंक खाता संख्या होना चाहिए।
पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन के जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- परिवार पहचान कार्ड
- सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
Labour Card Apply Online Punjab (लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन)
- सबसे पहले पंजाब सरकार की अधिकारिक वेबसाइट यानि की pblabour.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
- इस पेज में आपको Menu में जाना है और Login बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने के पेज ओपन होगा।
- Punjab labour New User Registration के लिए “Create New User” पर क्लिक करना है।
- इस पेज में Punjab labour Registration Form ओपन होगा।
- इसमें आपको पूछी गई जानकारी जैसे कि नाम, ईमेल आईडी, कंट्री का नाम, मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- सभी विकल्प भरने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर और दी गई ईमेल आईडी पर OTP आएगा।
- आपको दिए गये बॉक्स में OTP दर्ज करना है, और रजिस्टर करना है।
- इस तरह आप pblabour.gov.in पर रजिस्टर कर सकते है।
E Labour Punjab Login (लोगिन कैसे करें)
Punjab E Labour Login करने के लिए आपको निचे दिए गये स्टेप को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको आधिकारी पोर्टल यानि की E Labour Punjab पर जाना है।
- इसके बाद आपको login बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने Punjab E Labour Login पेज ओपन हो जायेगा।
- इस पेज में आपको दी गई जानकारी जैसे कि यूजर नाम, पासवर्ड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- अब आपको लॉग इन बटन पर क्लिक करना है।
Punjab Labour Card Status Check Online
यदि आप Punjab Labour Card Status Online Check करना चाहते है तो आपको निचे दिए गये स्टेप को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको पंजाब की अधिकारिक वेबसाइट यानि कि bocw.punjab.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपके समाने एक पेज ओपन होगा।
- इस पेज में आपको Registration no या फिर Aadhar Card या फिर Mobile no डालना है।
- इसके बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने Labour Card Status ओपन हो जायेगा।
Punjab Labour Card Download
Punjab e Labour Card Download करने के लिए आपको निचे दिए गये स्टेप को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको आपको https://bocw.punjab.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपके समाने होम पेज ओपन होगा।
- इस पेज में आपको download ID labour card पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- कोड दर्ज करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP का सत्यापन करना है।
- अब आपके सामने डैशबोर्ड ओपन होगा।
- इसमें आपको Punjab Labour Card दिखाई देगा।
- आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह Punjab Labour Card Download कर सकते है।
Punjab Labour Helpline Number
- सबसे पहले आपको pblabour.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद अब आपके समाने होम पेज ओपन हो जायेगा।
- इस पेज में आपको सबसे निचे की तरफ जाना है।
- आपको निचे Helpline का आप्शन दिखाई देगा।
- इस आप्शन पर क्लिक करना है।
- आप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा।
- इस पेज में हेल्पलाइन नंबर की list दिखाई देगी।