Join Our Telegram Group

Haryana Gram Darshan Portal 2023 | ग्राम दर्शन पोर्टल क्या है, मांग/शिकायत/सुझाव दर्ज करें

Haryana Gram Darshan Portal 2022: राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य में कई सारी योजनाएं एवं सेवायें समय-समय पर शुरू करती है। उन सभी योजनाओं का रिकॉर्ड रखना बहुत मुश्किल है, इसलिए हरियाणा सरकार ने सभी सेवाओं और सुविधाओं को डिजिटलीकरण करने के लिए एक पोर्टल का निर्माण किया है। इस पोर्टल का नाम “हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल” है। इस पोर्टल के द्वारा राज्य की सभी 6197 ग्राम पंचायतों सेवाओं और योजनाओं का रिकॉर्ड डिजिटल किया जायेगा। यदि आपको इस पोर्टल (Haryana Darshan Portal 2022) के बारे में नहीं पता है, तो आप इस लेख को अंत तक पड़ें, ताकि आपको इस लेख के माध्यम से हरियाणा ज्ञान दर्शन पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी मिल सकें। चलिए बात करते हैं हरियाणा दर्शन पोर्टल के बारे में।

Haryana Gram Darshan Portal
Haryana Gram Darshan Portal

Haryana Gram Darshan Portal ( ग्राम दर्शन पोर्टल )

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल एक ऐसा पोर्टल है, जिसके द्वारा हरियाणा राज्य की 6197 ग्राम पंचायतों का रिकॉर्ड डिजिटल के रूप में स्टोर किया जाएगा। इस पोर्टल पर प्रत्येक गांव में पूरी हो चुकी योजनाओं का सारा विवरण पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। Gram Darshan Portal की शुरूआत 2 अक्टूबर 2020 को राज्य सरकार द्वारा पूरे हरियाणा राज्य में लागू कर दी गई। योजना के तहत सभी ग्रामीण वासी अपने गांव की आवश्यकता के अनुसार सुझाव या मांग सीधे राज्य के समक्ष रख सकते हैं।

इस पोर्टल के द्वारा हरियाणा राज्य की सभी विकास कार्य, परियोजनाओं, और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी। सरकार द्वारा राज्य के नागरिक की आवश्यकता के अनुसार सरकार तक मांगे पहुंचाने का कार्य करेगी। अब घर बैठे राज्य के नागरिक से पोर्टल पर जाकर विभिन्न प्रकार की जानकारी और सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

Haryana Gram Darshan Portal Overview

योजना का नामहरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
कब आरम्भ की गई2 अक्टूबर 2020
किसने शुरू कीहरियाणा सरकार द्वारा
किस राज्य में शुरू की गईहरियाणा राज्य
लाभार्थीग्रामीण क्षेत्रों के सभी लोग
उद्देश्य ग्राम पंचायतों का रिकॉर्ड/डाटा डिजिटलीकरण करना
लाभसभी सरकारी सेवाएं लोगों तक पहुंचाना
दस्तावेज चाहिएपरिवार पहचान /पत्र कार्ड
आधिकारिक वेबसाइटgramdarshan.haryana.gov.in
Helpdesk Toll Free No.18001802128

Haryana Gram Darshan Portal क्या है

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से सरकार राज्य के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवायें प्रदान करेगी। बता दे, कि राज्य में अभी ऐसे कई लोग हैं, जिनको इस बात की खबर नहीं होती है, कि सरकार द्वारा राज्य में कौन सी योजनाएं शुरू की गई हैं, और किन योजनाओं का लाभ राज्य में दिया जा रहा है।

ऐसी स्थिति में कई सारे राज्य के नागरिक योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं, जिससे अधिकांश नागरिकों को लगता है, कि सरकार द्वारा उनके लिए कोई भी लाभकारी योजनाएं शुरू नहीं गई। इसलिए हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों की हित और कल्याण के लिए हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल शुरू किया गया, जिससे कि अब राज्य के नागरिक योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी 6197 ग्राम पंचायतों का रिकॉर्ड/डाटा डिजिटलीकरण करना है, और राज्य के सभी नागरिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं और सेवायें प्रदान करना। साथ ही राज्य में भ्रष्टाचार और घूसखोरी ख़त्म करना। इस पोर्टल के शुरू होने से अब राज्य के नागरिक ऑनलाइन घर बैठे किसी भी कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही वह अपनी मांग या फिर सुझाव या फिर कोई शिकायत हो, सरकार के समक्ष रख सकते है। और यह पता कर सकते हैं कि गांव में कौन सी योजनाएं लागू है और किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस पोर्टल के द्वारा जिन लोगों को यह पता नहीं है कि उनके क्षेत्र में कौन सी योजनाएं चल रहे हैं के बारे में सारी जानकारी आपको इस पोर्टल पर देख सकतें है।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के लाभ क्या है

  • इस पोर्टल के द्वारा ग्राम पंचायतों का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल के रूप में संग्रहित किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक गांव की पूर्ण विकास योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया कराई जाएगी।
  • ग्रामीण क्षेत्र में जो कार्य कराया जाएगा, उसके बारे में जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  • सरकार द्वारा राज्य में लागू की गई योजनाओं के बारे में जानकारी आपको इसी पोर्टल पर मिलेगी।
  • आप सुझाव/शिकायतें और अपने गांव के हित में मांग भी दर्ज कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के द्वारा सरपंच/ग्राम पंचायत/ ग्राम सचिव आदि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इसके अलावा यदि आप संपत्ति का विवरण देखना चाहते हैं, वह भी आप इस पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
  • ग्राम पंचायतों में किए गए कार्यों की सूची भी आप इस हरियाणा पोर्टल दर्शन पर देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से अब सभी सरकारी सेवाएं आसान हो जाएंगी।
  • आप देश के किसी भी कोने में जाकर इस पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायतों का विवरण देख सकते हैं।

ग्राम दर्शन पोर्टल की जानकारी प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेज

इस पोर्टल के माध्यम से आप शिकायतें दर्ज कर सकते हैं, सुझाव प्रस्तुत करा सकते हैं, अपने गांव के हित के लिए मांग दर्ज करा सकते हैं ,और भी कई सारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपके पास परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है, जिसके माध्यम से आप ग्राम पंचायत का सारा रिकॉर्ड देख सकतें है।

अपने गांव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत देने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ग्राम दर्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज में आपको “अपने गांव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत देने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको जिला, खंड, ग्राम पंचायत का चुनाव करना है।
  • यह सभी विकल्प भरने के बाद आप “आगे बढ़े” पर क्लिक कर दें।
  • आगे बढ़े पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको “परिवार पहचान पत्र” देना होगा।
  • यदि आपके पास परिवार पहचान पत्र नहीं है, तो अपने नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर बनवा लें।
  • इसके बाद आपको फैमिली आईडी डालनी होगी, और “आगे बढ़े” पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें आप अपनी मांग/सुझाव/शिकायत 50 शब्दों में दर्ज कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आपमांग/सुझाव/शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल ऐप डाउनलोड कैसे करें?

यदि आप हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में हरियाणा ग्राम दर्शन टाइप करना है।
  • टाइप करने के बाद आपको ओके या सर्च बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर एप्स की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • इसमें आपको सबसे पहले लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको इंस्टॉल बटन पर क्लिक करना है।
  • इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके आपके मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस तरह आप अपने मोबाइल फोन में हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

जनप्रतिनिधि लॉगिन कैसे करें।

  • सबसे पहले आपको ग्राम दर्शन पोर्टल पर आना होगा।
  • उसके बाद आपको जनप्रतिनिधि लॉगिन सेक्शन में जाना है।
  • इसमें आपके सामने कई सारे विकल्प होंगे जैसे कि:-
    • सांसद (राज्यसभा)
    • सांसद (लोकसभा)
    • विधायक
    • जिला परिषद मेंबर
    • पंचायत समिति मेंबर
    • सरपंच
  • आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी एक विकल्प क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें मोबाइल नंबर डालना है।
  • मोबाइल नंबर डालने के बाद Send OTP पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल फोन पर एक OTP आएगा।
  • आप खाली बॉक्स में OTP भर दे, और ओटीपी को वेरीफाई करा दें।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आप जनप्रतिनिधि लॉगिन कर सकते हैं।

विभाग लॉगिन कैसे करें।

  • सबसे पहले आपको हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर विजिट करना है।
  • इसके बाद आपको होमपेज में से “विभाग लॉगिन” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने विभाग लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा।
  • इसमें आपको Department नाम का चुनाव करना है।
  • Department Login करने के लिए पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आप चुने गए विभाग पर लॉगिन हो जायेगे।

Leave a Comment

%d bloggers like this: