Haryana E Kharid Portal 2022: हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानो की फसलों को बेचने के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल का नाम “हरियाणा ई-खरीद” पोर्टल है। इस पोर्टल के द्वारा राज्य के किसानो को अब अपनी फसल को बेचने के लिए भटकना नही पड़ेगा। अपनी फसल को बेचने के लिए किसानो को पोर्टल पर ऑनलाइन लॉग इन और पंजीकरण करने की आवश्यकता है।
हरियाणा सरकार किसानो की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लेगी, इसके लिए सरकार ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड को जिम्मेदारी दी है। यदि आप इस पोर्टल के बारे में नहीं जानते है तो आप इस आर्टिकल (E-Kharid Online Portal) कोई अंत तक पढिये। आपको इसमें कई जरूरी जानकारी देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा आप लोगों के साथ साझा भी कर सकते है ताकि पोर्टल के बारे में उन्हें जानकारी प्राप्त हो सकें।
Haryana E Kharid Portal (हरियाणा ई-खरीद)
E-Kharid Online Portal: यह एक ऐसा पोर्टल है, जिसके माध्यम से राज्य के सभी किसान अपनी फसल के बुवाई के समय फसल की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करा सकता है। इसके लिए उन्हें किसान रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन ही भरना होगा। और अपनी फसल का सारा विवरण भी दर्ज करना होगा। ई खरीद पोर्टल के तहत किसान अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर बेच सकता है, और उसे उसकी फसल का उचित मूल्य भी प्राप्त हो सकता है।
इसलिए यदि आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें तो फसल का सही विवरण दर्ज कराएँ। बता दें, हाल ही में धान (चावल) की फ़सल बुवाई गई है। यह फसल की कटाई लगभग अक्टूबर से नंबर के बीच में होगी। इसलिए जल्द से जल्द इस योजना में आवेदन करें और लाभ उठाएं।
ग्राम दर्शन पोर्टल क्या है, मांग/शिकायत/सुझाव दर्ज करें
Haryana E-Kharid Portal Overview
पोर्टल का नाम | हरियाणा ई-खरीद पोर्टल |
किसने द्वारा शुरू की गई | हरियाणा सरकार के द्वारा |
विभाग का नाम | कृषि विपणन बोर्ड |
राज्य का नाम | हरियाणा |
उद्देश्य | किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
लक्ष्य | राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करना |
Meri Fasal Mera Byora Yojana | Click Here |
ऑफिसियल वेबसाइट | ekharid.haryana.gov.in ekharid.in |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-180-2060 |
हरियाणा ई-खरीद पोर्टल का उद्देश्य
हरियाण सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करना, और उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करना। इस पोर्टल के माध्यम से अब किसान अपनी फसल को अधिक लाभ पर बेच सकता है। सरकार ने पोर्टल के द्वारा पात्र किसानों के रजिस्ट्रेशन के आधार पर लाभ प्रदान किया है। साथ ही किसानों की फसलों का बीमा भी किया गया है। अब राज्य का किसान अपनी फसल को घाटे में नही बेच सकता, वह पोर्टल पर पंजीकरण कर फसल के बारे में विवरण दर्ज कराकर, समय पर फसल को बेच सकता है। पोर्टल के शुरू होने से अब राज्य के गरीब किसानो को आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें है, और साथ ही वह खेती के लिए अधिक जागरूक हुए हुए।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना ऑनलाइन आवेदन करें
E-Kharid Portal के लाभ
- इस पोर्टल का लाभ सभी वर्ग के किसान उठा सकते है।
- इस पोर्टल के शुरू होने से यह भी फायदा है कि अब किसान सीधे अपनी फसल की बिक्री कर सकता है, और दलालों से बच सकता है।
- राज्य के किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेगे और साथ ही अपने परिवार का पालन पोषण भी अच्छे से कर सकते है।
- अब किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए किसी दलालों का सराहा नहीं लेना पड़ेगा।
- Farmer e-kharid portal के शुरू होने से राज्य के किसानो की आय में वृद्धि हुई है।
- अब किसान अपनी फसल को अच्छी कीमत पर बेच सकता है जिससे उसे काफी लाभ होगा।
- e-kharid portal के शुरू होने से कृषि क्षेत्र में खेती के प्रति बढावा मिलेगा और किसान खेती में अधिक समय देगा, जिससे उत्पादन अधिक मात्रा हो सकेगा।
- कृषि उत्पादों पर अधिक लाभ प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।
E-Kharid Farmer Registration (पात्रता)
- इस पोर्टल पर केवल हरियाणा राज्य के किसान ही पंजीकरण कर सकते है।
- आवेदक हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
- आवेदक का बैंक में खाता होना चाहिए।
- आवेदक का आधार नंबर सही होना चाहिए।
हरियाणा ई-खरीद के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- भूमि का क्षेत्रफल, श्रेणी सम्बन्धी पूरी जानकारी
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट (पहचान के लिए)
- फोटो पासपोर्ट साइज़
- मोबाइल नंबर(जो आधार और बैंक में रजिस्टर हो)
हरियाणा ई-खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण कैसे करे?
- सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा, जिसमे आपको Kisan Online eKharid Registration Form दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने eKharid पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जायेगा।
- इसमें आपको पूछी गई जानकारी भरनी है जैसे कि:-
- आधार कार्ड नंबर
- नाम
- गाँव का नाम
- तहसील
- मोबाइल फोन
- बैंक का खाता नंबर
- अपना पता
- और अन्य विवरण
- इसके बाद आपको Continue बटन पर क्लिक करना है।
- अब आप लॉग इन पोर्टल पर आ जाओगे, इसमें आपको लॉग इन आईडी और Password दर्ज करना है।
- अब आपको आगे फॉर्म में जो भी पूछा जाए भरना है और दस्तावेजो के साथ सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह आप ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।
eKharid Login – Government of Haryana
- सबसे पहले आपको अधिकारिक पोर्टल यानि कि https://ekharid.haryana.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर लॉग इन सेक्शन का विकल्प दिखाई देगा, इस विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉग इन पेज ओपन हो जायेगा।
- आप लॉग इन पेज में पूछी गई जानकारी जैसे कि आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप पोर्टल पर लॉग इन कर सकते है।
Farmer Status Record – e-kharid
- सबसे पहले आपको e-kharid पोर्टल पर जाना होगा।
- पोर्टल पर जाने के बाद आपको होम पेज ओपन होगा।
- आपको इस पेज में “Farmer Record Search” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ आप्शन दिखाई देगे जैसे कि:
- Farmer Registration ID
- Farmer Mobile No.
- Farmer Gate Pass ID
- J Form Detail
- इसमें से आप किसी भी आप्शन के माध्यम से किसान स्टेटस रिकॉर्ड देख सकते है।
- विकल्प को चुनने के बाद आपको उसमे पहले कैप्चा कोड भरना होगा।
- उसके बाद आपको चुने हुए विकल्प की आईडी डालनी है जैसे कि यदि अपने Farmer Registration ID पर क्लिक किया तो Registration ID डालनी होगी। इसी तरह बाकि की विकल्प भी है।
- अब आप आईडी डालने के बाद Search बटन पर क्लिक कर दें।
- सर्च करने के बाद आपके सामने किसान का सारा रिकॉर्ड ओपन हो जायेगा।
Farmer Schedule Information / Revision – e-kharid
Farmer Schedule Information देखने के लिए आपको निचे दिए गये स्टेप को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको ई खरीद पोर्टल पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज में से Set Schedule पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमे कुछ आप्शन दिखाई देगे जैसे कि:-
- Schedule Number: (यह “GOVHRY” से किसान को जारी प्रारंभिक अनुसूची के एसएमएस के माध्यम से प्राप्त संख्या है)
- Farmer Registration ID: आपको रजिस्ट्रेशन आईडी https://fasal.haryana.gov.in पर पंजीकरण करके मिल जाएगी।
- Kisan Mobile Number: यह https://fasal.haryana.gov.in पर पंजीकरण करते समय प्रदान किया गया मोबाइल नंबर है।
- Kisan PPP ID: यह परिवार पहचान पत्र है जोकि https://meraparivar.haryana.gov.in/ पर जाकर पंजीकरण करके प्राप्त कर सकते है।
- इनमें से आप किसी भी आईडी का उपयोग करके Farmer Schedule Information देख सकते है।
EKharid Helpline Number
यदि आप पोर्टल के बारे में अधिक जाना चाहते है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है, इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी ई खरीद से सबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। निचे आपको हेल्पलाइन नंबर दिए गये है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑनलाइन फॉर्म, पात्रता, दस्तावेज
- Toll-Free Helpline 1800-180-2060
- Email: [email protected]
- Website: http://hsamb.org.in