Join Our Telegram Group

Himachal Online Seva (e-District) Portal: हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल Registration, Login

Himachal Online Seva: हिमाचल प्रदेश में पहले से ही एक पोर्टल की शुरुआत हुई है जिसका नाम हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल या हिमाचल ऑनलाइन सेवा पोर्टल है। जिन लोगों को इसके बारे में नहीं पता, वह इस आर्टिकल के माध्यम से पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी ले सकता है। बता दें, इस पोर्टल के द्वारा कई सारी योजनाओ और सेवाओं का लाभ सीधे राज्य के नागरिको तक पहुँचता है।

अब राज्य के नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न तो लगाने पड़ेगे और न ही अपने काम के लिए दलालों को पैसे खर्च करने पड़ेगे। क्योकि Himachal Online Seva Portal पर आपको सभी सेवायें और योजनाए मिलेगी। आप घर बैठे ऑनलाइन कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन से सीधे ही योजनाओ के लिए आवेदन कर सकते है और सेवाओं का लाभ ले सकते है। आइए जानते है इस पोर्टल के बारे में।

Himachal Online Seva
Himachal Online Seva

Himachal Online Seva (e-District) Portal (हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट)

HP E District Portal एक ऐसा पोर्टल है जिसमे राज्य के नागरिको के लिए सारी सुविधाओं एक ही जगह एकत्रित कर दी है। पोर्टल की सहायता से अब नागरिक आसानी से घर बैठे चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, शास्त्र लाइसेंस एवं सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकता है। बता से सरकारी और गैर सरकारी कार्यों के लिए हम सभी को आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जैसे कई सारे महत्वपुर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है।

इसलिए सरकार ने नागरिको की सुविधा के लिए यह पोर्टल लांच किया। इस पोर्टल के शुरू होने से राज्य के नागरिको का समय व धन दोनों की बचत हुई है, और साथ ही कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई है। इसके अलावा कालाबाजारी और भष्टाचार में कमी आई है। राज्य के नागरिक आत्मनिर्भर और जागरूक भी हो पाए है।

ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल हिमाचल प्रदेश पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन कैसे करते है इसके बारे में आपको इस लेख में मिल जाएगा। कृपया लेख को अंत तक पढ़िए और पोर्टल से सबंधित सभी जरूरी जानकारी प्राप्त करें।

Himachal Online Seva (e-District Portal)

पोर्टल का नामHimachal Online Seva (e-District) Portal
राज्य का नामहिमाचल प्रदेश
उद्देश्यहिमाचल प्रदेश की जन केंद्रित सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करना
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश राज्य के नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://edistrict.hp.gov.in/

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट का उद्देश्य

ई-डिस्टिक्ट पोर्टल हिमाचल प्रदेश राज्य में शुरू किया गया है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सरकारी विभागों द्वारा प्रदत्त सेवाओं प्रदान करना। पोर्टल पर प्रमाण पत्र , शिकायत एवं सूचना अधिकार , जन वितरण प्रणाली , पेन्शन, खतौनी , राजस्व वाद एवं रोजगार केन्द्रो मे पंजीकरण और भी कई सारी सेवाओं को सम्मिलित किया गया है। प्रदेश का कोई भी नागरिक हिमाचल ऑनलाइन सेवा पोर्टल (Himachal Online Seva Portal) पर घर बैठे सुविधाओं का लाभ ले सकता है।

Himachal Online Seva Portal के लाभ

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने यह पोर्टल नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है।
  • प्रदेश के नागरिक इस पोर्टल की सारी सुविधाओं का लाभ ले सकते है।
  • ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से जरूरी दस्तावेज और विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • Himachal Online Seva Portal पर कई सारी सरकारी सेवायें और योजनाओ का उपलब्ध है।
  • नागरिको को अब विभिन्न प्रमाण पत्रों और योजना के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के बाद प्रमाण पत्र सत्यापित कर सकेंगे और आवेदन का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते है।
  • राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ भी इस पोर्टल पर मिलेगा।
  • समय और धन दोनों की बचत होगी।
  • कालाबाजारी और भष्टाचार में कमी आएगी।
  • सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी
  • पोर्टल सेवाओं के वितरण के लिए सामान्य सेवा केंद्रों (वीएलई) के माध्यम से ग्राम स्तरीय फ्रंट-एंड स्थापित किए जाएंगे।

E-District Portal Himachal Pradesh पर उपलब्ध विभागों की सूची

  • राजस्व विभाग
  • पंचायती राज विभाग/नगरीय विकास विभाग
  • महिला एवं बाल कल्याण विभाग
  • श्रम और रोजगार विभाग
  • जिला प्रशासन
  • कृषि विभाग
  • परिवहन विभाग
  • एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक कार्य विभाग
  • राज्य सरकार के विभाग की सेवा के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करें
  • ग्रामीण/शहरी विकास विभाग
  • नगर निगम शिमला/शिमला जल प्रबंधन निगम
  • ई-नगर पालिका सेवाएं
  • इज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस सेवाएं
  • खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मानले विभाग।

E District HP पर उपलब्ध महत्वपूर्ण सेवाओं की सूची

बोनाफाइड हिमाचली सर्टिफिकेट
आय प्रमाण पत्र
चरित्र प्रमाण पत्र
जन्म पंजीकरण और प्रमाण पत्र
मृत्यु पंजीकरण और प्रमाण पत्र
विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र
अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
जाति (एससी / एसटी) प्रमाण पत्र
कृषक प्रमाण पत्र
कानूनी वारिस प्रमाणपत्र
गैर-रोजगार प्रमाणपत्र
भूमि जोत प्रमाण पत्र
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण पत्र
बेटी है अनमोल योजना
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
मदर टेरेसा आश्रय मातृ संबल योजना
विधवा पुनर्विवाह
परिवार रजिस्टर की कॉपी
बीपीएल प्रमाणपत्र
खोज जल विधेयक (एमसी शिमला)
एमसी शिमला सेवाएं
ई-नगर पालिका सेवाएं
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सर्विसेज
दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का पंजीकरण
व्यापार लाइसेंस
शस्त्र लाइसेंस
ड्राइविंग लाइसेंस
विकलांगता आईडी कार्ड
सीनियर सिटीजन आईडी कार्ड
मनरेगा के तहत पंजीकरण
जल कनेक्शन के लिए आवेदन
सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन
वजन और माप के लिए आवेदन

Himachal Pradesh E District Portal Registration Online

  • e district hp online registration के लिए सबसे पहले E District HP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके होम पेज ओपन होगा जिसमे आपको Citizen Login का ऑप्शन दिखेगा।
  • Citizen Login पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे “New Registration” का विकल्प दिखाई देगा।
hp e district portal new registration
  • अब आपके सामने “New Registration” का फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • आप इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे कि applicant details, address details, and registration details आदि भरनी है।
hp e district online registration form
hp e district online registration form
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यूजर नाम और पासवर्ड मिलेगा।
  • इस पासवर्ड को अपने पास सेव करके रख लें।
  • उस यूजर नाम और पासवर्ड से आप कभी भी कई भी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल हिमाचल प्रदेश पर लॉगिन कर सकते है।

E District Himachal Online Seva Portal Citizen Login

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होमपेज ओपन होगा जिसमे आपको Citizen Login विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसमे यूजर नेम और पासवर्ड मांगेगा।
  • उसमे आप भर दें और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर दें।
  • इस तरह आप Himachal Online Seva Portal पर लॉगिन हो जायेगे।

HP E District Help Desk

Leave a Comment

%d bloggers like this: