Join Our Telegram Group

Kisan Credit Card Application Form PDF -ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Kisan Credit Card Application Form PDF– जैसा की आप सभी को पता है कि भारत सरकार किसानों के लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनायें लेकर आती है। इसके अलावा किसानों की आय में वृद्धि हो इसके लिए सुविधायें भी दे रही है। इसकी तरह किसानो की आर्थिक मदद करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना के जरिये सरकार पात्रता के आधार पर किसानों को (KCC- Kisan Credit Card Scheme) किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान करेगी। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये किसान अपनी आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है।

Kisan Credit Card Application Form PDF
Kisan Credit Card Online Application

Kisan Credit Card Application Form PDF

किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के गरीब किसानो के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध की है। इस कार्ड के तहत किसान अब अपने कृषि यंत्र ले सकता है, और साथ ही वह अपनी खेती के लिए उन्नत किस्म के बीज ले सकते है। बता दें, देश में अभी भी ऐसे किसान है जिनकी आर्थिक स्थिति सही नही है। खासकर उन किसानो की जो बहुत गरीब है। इसलिए सरकार द्वारा गरीब किसानो को क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान कर रही है। इस कार्ड के द्वारा वह कम ब्याज दर पर ऋण ले सकता है। kisan credit card की सुविधा के लिए पंजीकरण करना होगा।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना प्रमुख तथ्य

योजना का नामकिसान क्रेडिट कार्ड योजना
विभाग का नामMINISTRY OF AGRICULTURE & FARMERS WELFARE
लाभार्थीदेश के किसान
उद्देश्यकिसानों की आर्थिक रूप से मदद करना
लाभवित्तीय लाभ
अधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर18001801551

PM Kisan Credit Card Yojana का मुख्य उद्देश्य

सरकार का किसान क्रेडिट कार्ड योजना के जरिये देश के गरीब किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना, जिसके तहत वह इस कार्ड के जरिए लोन ले सकते है और उससे खेती से संबंधित उपकरण, उर्वरक, खाद, उन्नत बीज, और अन्य कृषि उपकरण ले सकते है। इसका उपयोग कृषि, मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्र में किसानों की ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। इस कार्ड पर जो लोन मिलता है, वह बहुत कम ब्याज दर से भुगतान करना होता है। Kisan Credit Card Scheme के जरिये किसान अपनी फसल की कटाई की अवधि के आधार पर अपना ऋण चुका सकता है।

Benefits of Kisan Credit Card

  • इस कार्ड के द्वारा किसान अपनी फसल को समय पर बुवाई और कटाई कर सकता है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड के द्वारा खेती से सबंधित उपकरण खरीद सकता है।
  • इस कार्ड के जरिये किसान लोन भी ले सकता है, जिससे वह उन्नत बीज या फिर उपकरण ले सकता है।
  • इस कार्ड पर किसान 3 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं।
  • इस कार्ड के द्वारा डेयरी पशु, पंप सेट जैसे कई सारी आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है।
  • KCC योजना के जरिये लाभार्थी को स्थायी विकलांगता या मृत्यु के मामले में 50,000 रुपये तक का बीमा कवरेज दिया जाता है। इसके अलावा अन्य जोखिमों के मामले में 25,000 रुपये तक का कवर दिया जाता है।
  • लाभार्थी किसानो को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा स्मार्ट कार्ड और डेबिट कार्ड की सुविधा दी जाती है।
  • इन कार्ड के जरिये वह आकर्षक ब्याज दर के साथ बचत खाता खुलवा सकता है।
  • अब किसान इस कार्ड के जरिये उर्वरकों, बीजों आसानी से खरीद सकता है, और साथ ही व्यापारियों / डीलरों से नकद में छुट भी प्राप्त कर सकते है।
  • इस कार्ड की अवधि 3 साल तक होती है, और फसल का सीजन ख़त्म होने के बाद पुनर्भुगतान किया जा सकता है।
  • एकल ऋण सुविधा/सावधि ऋण।
  • लचीले पुनर्भुगतान विकल्प और परेशानी मुक्त वितरण प्रक्रिया।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना की पात्रता

  • आवेदक किसान भारत का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास सभी जरुरी दस्तावेज होने चाहिए।
  • आवेदक की खुद की कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • खेत के सभी जरुरी कागज होने चाहिए।
  • काश्तकार किसान, बटाईदार या मौखिक पट्टेदार KCC के लिए पात्र हैं।
  • पशुपालन के उत्पादन में शामिल किसान भी पात्र है।
  • मधुआरे भी इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Kisan Credit Card Apply Online आवेदन कैसे करें?

यदि आप Kisan Credit Card Loan Scheme के लिए आवेदन ऑनलाइन तरीके से करना चाहते है तो आप दिए गये स्टेप को फॉलो करें।

  • Kisan Credit Card yojana के लिए आपको जिस बैंक से आवेदन करना चाहते है , उसके आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  • आप आधिकारिक वेबसाइट की सूची निचे देख सकते है, इससे आपको काफी मदद मिलेगी।
Bank NameKCC Loan Official Link
भारतीय स्टेट बैंकhttps://sbi.co.in/web/agri-rural/agriculture-banking/crop-loan/kisan-credit-card
पंजाब नेशनल बैंकhttps://www.pnbindia.in/agricultural-banking.html
बैंक ऑफ बड़ौदाhttps://www.bankofbaroda.in/rural-agri/loans-advances/baroda-kisan-credit-card-bkcc.htm
ICICI Bankhttps://www.icicibank.com/rural/loans/farmer-finance/index.page
इलाहाबाद बैंकhttps://www.allahabadbank.in/Agri.aspx
आंध्रा बैंकhttps://www.andhrabank.in/english/AgriPrattabhiCards.aspx
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंकhttps://www.shgb.co.in/Loans/Index/1
केनरा बैंकhttps://canarabank.com/english/bank-services/priority-portal/schemes/agriculture-and-rural-credit-schemes/
Odisha Gramya Bankhttps://odishabank.in/KCC
बैंक ऑफ महाराष्ट्रhttps://www.bankofmaharashtra.in/mahabank_kisan_credit_card_mkcc
HDFC Bankhttps://www.hdfcbank.com/personal/resources/learning-centre/pay/kisan-credit-card
Axic Bankhttps://www.axisbank.com/agri-and-rural/loans/kisan-credit-card
  • ऊपर दी गई आधिकारिक वेबसाइट लिंक को ओपन करें। (मेरा सुझाव है कि आप अपनी नजदीक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट लिंक का चुनाव करें।)
  • लिंक को ओपन करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमे आपको Kisan Credit Card Apply विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है जैसे कि:- व्यक्तिगत विवरण, फसल से सबंधित विवरण, कार्ड लेना का कारण और अन्य जानकारी।
  • इसके बाद आप सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करने है।
  • अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन संदर्भ संख्या प्राप्त होगी।
  • अब आपके आवेदन की जाँच की जाएगी, और सभी विवरण सही पाए जाने की स्थिति में बैंक द्वारा 3-4 कार्य दिवसों के भीतर आगे के प्रोसेस के लिए आपसे संपर्क करेगा।
  • इस तरह आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है।

Kisan Credit Card ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको किसान सम्मान निधि योजना की अधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड (Kisan Credit Card Scheme Application Form PDF) करना है।
  • इसके बाद आपको उस फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है।
  • अब आपको इस फॉर्म के साथ सभी जरुरी दस्तावेज संलग्न करने है।
  • ध्यान रहे आपके दुवारा दी गई जानकारी को सत्य माना जायेगा, यदि जानकारी गलत देने पर आप खुद ही जिम्मेदार होगे।
  • इसलिए आप आवेदन फॉर्म को एक बार अवश्य जांच कर लें ताकि कोई त्रुटी हो, उसे पूरी की जा सकें।
  • इसके बाद आपको उस फॉर्म को नजदीकी बैंक में जमा करा देना है। (जहाँ किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध ही आवेदन फॉर्म वही जमा कराएँ।)
  • इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म को बैंक के अधिकारीयों द्वारा जाँच की जाएगी।
  • सारी प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आपको लाभ प्रदान किया जायेगा।

Kisan Credit Card Application Form PDF डाउनलोड कैसे करें?

  • Application PDF Form Download करने के लिए आपको किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
  • इसे पेज में आपको फार्मर Farmers Corner आप्शन में जाना होगा।
  • इस विकल्प में जाने के बाद आपको “Download KCC Form” पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे kisan credit card application form pdf format होगा।
  • आप इस फॉर्म का प्रिंट निकल सकते है।

PM Kisan Credit Card हेल्पलाइन नंबर

यदि आप किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में अधिक जानना चाहते है तो आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते है। इसके अलावा आप नजदीक बैंक में जाकर भी Kisan Credit Card Yojana के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। आप निचे दिए गये हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी किसान क्रेडिट कार्ड की सम्पूर्ण जानकारी ले सकते है।

  • KCC Helpline No. 18001801551
  • Official Portal: https://pmkisan.gov.in

Leave a Comment

%d bloggers like this: