Maharashtra Gharkul Yojana 2022: महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के नागरिको के लिए एक योजना की शुरुआत की जिसका नाम है “Gharkul Yojana (घरकुल योजना)” या फिर रमाई आवास योजना भी कह सकते है। इस योजना के अंर्तगत नागरिको को रहने के लिए आवास प्रदान किये जाते है। इसके अलावा लाभार्थीयों की आर्थिक मदद भी की जाती है।
यदि आपने इस योजना में आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द आवेदन कर दे, और इस योजना का लाभ उठाये। योजना में आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल है, आवेदनकर्ता आसानी से घर बैठे भी इस योजना का लाभ ले सकता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकता है। आइये विस्तार से जानते है Gharkul Yojana (घरकुल योजना) के बारे में।
Maharashtra Gharkul Yojana 2022 (रमाई आवास योजना)
रमाई आवास योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र के नागरिक ही उठा सकते है। इस आवेदन करने के लिए पात्रता रखी गई है, पात्रता और दस्तावेजों के आधार पर लाभार्थियों की सूचि Officially रूप से जारी कर दी जाती है। जिन नागरिको के पास घर नहीं जोकि गरीब रेखा से निचे जीवनयापन कर रहे है ऐसे नागरिको को इस योजना में शामिल किया जाता है।
आवेदन करने के लिए Maharashtra Gharkul Yojana 2022 के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के बाद नागरिको को ग्राम पंचायत द्वारा चुना जायेगा, उसके बाद स्थाई प्रतीक्षा लिस्ट की सूचि ग्राम पंचायत की नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाती है। बता दे, इस योजना में केवल वही लोग लाभ ले सकते है जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या नवबोध वर्ग से सम्बंधित हो।
Maharashtra Gharkul Yojana Overviews
योजना का नाम | Ramai Awas Gharkul Yojana (Maharashtra Gharkul Yojana) |
योजना जारी की गयी | महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा |
संबंधित विभाग | सामाजिक न्याय विभाग, महाराष्ट्र सरकार |
लाभार्थियों | अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महाराष्ट्र के नव बौद्ध वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार। |
लाभ | राज्य सरकार गरीब लोगों को घर मुहैया करा रही है |
उद्देश्य | राज्य के नागरिको को रहने की सुविधा उपलब्ध कराना |
सरकारी वेबसाइट | ramaiawaslatur.com |
रमाई आवास योजना उद्देश्य/लाभ
महाराष्ट्र घरकुल योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब परिवार जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है, और जो गरीबी रेखा के निचे जीवनयापन कर रहे है ऐसे परिवारों को रमाई आवास योजना के तहत घर उपलब्ध करना। इसके साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से मदद करना। बता दें राज्य में कई परिवार ऐसे है जो गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन कर रहे है, जो झुग्गी झोपडी में रह रहे हो, कुछ लोग तो किराये के मकानों में रहते है, इस वजह से उनके परिवार के ऊपर आर्थिक तंगी की मार अधिक पड़ती है।
इसलिए सरकार इन सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए, घरकुल योजना की शुरुआत की है। पात्रता के आधार पर सभी नागरिको को लाभ मिलेगा। योजना के तहत महाराष्ट्र के अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति नवबोध वर्ग के गरीब नागरिक को रहने के लिए घर उपलब्ध करना, इस योजना का प्रमुख लाभ है।
रमाई आवास योजना आवेदन के लिए पात्रता
- Maharashtra Gharkul Yojana में लाभ लेने के लिए आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास जरुरी काजगात जैसे की आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरुरी कागज होने चाहिए।
- रमाई आवास योजना के तहत अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति नवबोध वर्ग को ही पात्र माना गया है।
Gharkul Yojana (घरकुल योजना) जरूरी दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का जाति प्रमाण पत्र
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक का पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
घरकुल योजना में आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको Maharashtra Gharkul Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए https://rdd.maharashtra.gov.in/en/pradhan-mantri-awas-yojana-rural दी गई लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा, जिसमे कई सारे विकल्प होंगे।
- अब आपको घरकुल योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमे लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा।
- लॉगिन सेक्शन में आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालना है।
- यूजर आईडी और पासवर्ड डालने के बाद आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
- आप इसमें पूछी गई जानकारी जैसे की नाम, पिता का नाम, ईमेल आईडी और आवासीय जानकारी दर्ज करनी है।
- इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको “टू स्टोर” पर क्लिक करना है।
- इस तरह आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो गया है।
Maharashtra Gharkul Yojana Beneficiary List 2022
- सबसे पहले आपको सामाजिक न्याय विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
- अब होमपेज में आपको नई सूची का विकल्प दिखाई देगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद उसमे अपना आवेदन संख्या और उसका नाम भरना है।
- सारी जानकारी भरने के बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने Maharashtra Gharkul Yojana Beneficiary List ओपन हो जाएगी।