Join Our Telegram Group

UP Matritva Shishu Evam Balika Yojana Form 2023| मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना आवेदन प्रक्रिया

Matritva Shishu Evam Balika Yojana 2022: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए एक महत्वपुर्ण योजना शुरू की गई। इस योजना का नाम है “मातृ शिशु एवं बालिका मदद योजना” योजना के जरिये मातृ शिशु एवं बालिका की मदद की जाती है, जिसके तहत बालिका के जन्म होने पर 25,000 रूपये एकमुश्त दिए जाते है। योजना के तहत गरीब परिवार के श्रमिकों की आर्थिक रूप से मदद की जाती है, और उन्हें कई सारी योजनाओ से लाभन्वित किया जाता है। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो जल्द से जल्द आवेदन करें। आइये जानते है मातृ शिशु एवं बालिका मदद योजना के बारे में पूरी जानकारी।

Matritva Shishu Evam Balika Yojana
Matritva Shishu Evam Balika Yojana

UP Matritva Shishu Evam Balika Yojana 2022 (मातृत्व एवं शिशु योजना)

मातृत्व एवं शिशु योजना एक ऐसी योजना है, जिसके द्वारा महिलाओं और नवजात शिशुओं को लाभ प्रदान किया जाता है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओ को आर्थिक रूप से लाभ दिया जा रहा है। सरकार द्वारा योजना के जरिये महिलाओ को प्रसव से पूर्व एवं प्रसव के बाद विश्राम/आराम और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करना है। योजना के तहत श्रमिक महिलाओं या श्रमिक पुरुष की पत्नियॉं को लाभ प्रदान किया जाता है। जो गर्भवती महिला इस योजना का लाभ उठाना चाहती है तो उन्हें इस योजना में आवेदन करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया बिलकुल आसान है, इसका पूरा प्रोसेस आपको इस लेख में मिल जायेगा।

Matritva Shishu Evam Balika Yojana Overview

योजना का नाममातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना
कब शुरू हुईसितम्बर 2020
किसने शुरू कीउतर प्रदेश सरकार ने
विभाग का नामश्रम विभाग
उद्देश्यमातृत्व एवं बालिका की आर्थिक रूप से मदद करना
लाभबालक 20,000 रुपए, बालिका 25,000 रुपए
लाभार्थीमहिला श्रमिक/श्रमिक की पत्नी
आधिकारिक वेबसाइटupbocw.in
हेल्पलाइन नंबर1800 180 5415

मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना उद्देश्य

मातृत्व एवं शिशु योजना 2022: इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार की महिलाओं या श्रमिकों की पत्नी जो गर्भावस्था में है, उन्हें आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना और उन्हें सभी जरूरी लाभ और प्रसव से पहले या बाद में उनकी देख रेख व आराम और खाने-पिने जैसे सभी चीजों को योजना के तहत उपलब्ध करवाना। पंजीकृत लाभार्थी कर्मकारों की पुत्रियों की आर्थिक मदद कर आत्मनिर्भर बनाना।

इस योजना के जरिये आर्थिक मदद के रूप में बालिका के जन्म होने पर 25 हजार रुपए दिए जाते है, जोकि बेटी की 18 वर्ष की होने के बाद उनके खाते में दिए जाते है। बता दें, जो 25 हजार रूपये की राशि दी जाएगी जो भुगतान अविवाहित रहने पर दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिका के जन्म होने के एक साल के अंदर आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण करना होगा।

UP Matritva Shishu Evam Balika Yojana का लाभ

  • इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालक के जन्म होने पर 20000 रूपये और बालिका के जन्म होने पर 25000 रूपये की राशि दी जाती है।
  • मातृत्व एवं शिशु योजना का लाभ केवल राज्य की श्रमिक महिलाओ और श्रमिको की पत्नी को ही दिया जाता है।
  • मातृत्व हितलाभ में केवल पंजीकृत पुरुषों कामगारों को 6000 रूपये की राशि एकमुश्त दी जाती है।
  • पंजीकृत पुरुषों कामगारों को उनकी पत्नी के प्रसव की स्थिति में 3 माह का न्यूनतम वेतन समान राशि 1000 रूपये का अतिरिक्त बोनस दिया जाता है।
  • यदि कोई बेटी जन्म से ही अपंग या दिव्यांग है तो उस स्थिति में बेटी को 50000 हजार रूपये का लाभ दिया जाता है।
  • बेटियों को जो भी लाभ दिया जाता है वह लाभ उसके 18 वर्ष पुरे होने पर दिया जाता है।
  • यदि कोई श्रमिक पति-पत्नी जो निसंतान है और वे क़ानूनी रूप से किसी पुत्री को गोद ले लेते है तो सरकार द्वारा इस योजना के लाभ के रुपए में 25000 रूपये का लाभ दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत परिवार की दो बेटियों को लाभ दिया जाता है जैसे कि यदि पहले प्रसव पर बेटी और दूसरे प्रसव पर भी बेटी जन्म लेती है तो दोनों ही इस योजना के पात्र है।

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना पात्रता

  • इस योजना में सभी पंजीकृत महिला ⁄ पुरूष निर्माण श्रमिक जो न्यूनतम 01 वर्ष से सदस्य हो तथा अंशदान जमा किया हो वे पात्र है।
  • परिवार में जन्मी पहली बालिका को लाभ मिलेगा दूसरी को तभी मिलेगा जब दोनो सन्तानें बालिका हों।
  • यदि प्रथम एवं द्तीय प्रसव में एक से अधिक बालिकाएं जन्मती है तो सभी को लाभ अनुमन्य होगा।
  • कानूनी रूप से गोद ली हुई बालिका को प्रथम बालिका मानते हुए लाभ अनुमन्य होगा।
  • बालिका के जन्म का पंजीकरण जन्म–मृत्यु पंजिका पर होना अनिवार्य है।
  • 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर यदि पुत्री का निधन हो जाता है तो सावधि जमा की रकम बोर्ड को वापस हो जायेगी।
  • भारत ⁄ उ०प्र० सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी अन्य योजना में लाभ न लिया हो।

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र (बालक/बालिका)
  • पंजीकृत श्रमिक का पहचान पत्र
  • श्रमिक कार्ड (माता या पिता का)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की कॉपी
  • वैधानिक गोदनामा प्रमाण पत्र
  • आंगनवाड़ी कार्यक्रमी द्वारा पंजीकृत का प्रमाण पत्र
  • प्रसव प्रमाण पत्र (चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ )
  • शपथ पत्र
  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • मोबाइल नंबर

UP Matritva Shishu Evam Balika Yojana ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट “उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड” पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होमपेज में योजना आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा।
Matritva Shishu Evam Balika Yojana 2021
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • अब इस फॉर्म में आपको जिले का चयन करना है और आधार कार्ड का नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर डालना है और फिर आवेदन खोले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होगा जिसमे आपको पूछी गई जानकारी सही सही भरनी है।
  • अब आपको सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड कर देने है।
  • इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक देना है।
  • इस तरह आप ऑनलाइन भी “मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना ” के लिए आवेदन कर सकते है।

UP Matritva Shishu Evam Balika Yojana Application Form 2022

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक यह upbocw.in है।
  • अब आपके सामने होमपेज ओपन होगा जिसमे आपको “नया क्या है” इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने कई सारे पीडीऍफ़ फॉर्म की लिंक ओपन होगी जिसमे आपको “पंजीयन फॉर्म” पर क्लिक करना है।
Matritva Shishu Yojana
Matritva Shishu Yojana
  • इसके बाद आपके सामने पंजीयन फॉर्म PDF में ओपन हो जायेगा।
  • इस फॉर्म को आप डायरेक्ट प्रिंट के बटन पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंट प्राप्त कर सकते है।
  • इसके बाद आप इस आवेदन फॉर्म को पूछी गई जानकारी जैसे की नाम, पता, आधार का विवरण, बैंक का विवरण, और अन्य जानकारी भरनी है।
  • इसके बाद आप इस फॉर्म के साथ सभी जरुरी दस्तावेजों को सलग्न करने है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म को आंगनबाड़ी केन्द्र या श्रम विभाग में जाकर जमा करना है।

उत्तर प्रदेश मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना Form PDF Download

यदि आप UP Matritva Shishu Evam Balika Yojana का पीडीऍफ़ फॉर्म डाउनलोड करना चाहते है तो आप निचे दी गई लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है। यह डायरेक्ट लिंक है जिसे आप फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है।

डायरेक्ट लिंक: Matritva Shishu Evam Balika Yojana Form

Nivesh Mitra Entrepreneur Registration Apply Online

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक होमपेज ओपन होगा, जिसमे कई सारे विकल्प दिखाई देंगे।
  • आपको “अधिष्ठान” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे आपको “आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने के पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपनी “सहमति” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक विंडो ओपन होगी जिस पर क्लिक करके आप https://niveshmitra.up.nic.in/ साइट पर विजिट हो जाएंगे।
Nivesh Mitra Entrepreneur Registration Apply Online
  • अब सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • इसमें आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और वेरिफिकेशन कोड डालना है।
  • इसके बाद आपको Register here पर क्लिक करना है।
  • अब आपके ईमेल आईडी पर एक मेल आएगा जिसमे एक वेरीफाई लिंक होगी उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपका अकाउंट वेरीफाई हो जायेगा।
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर वेरीफाई करवाना है इसके लिए आपको वेरीफाई मोबाइल नंबर पर क्लिक करना है।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उससे आप वेरीफाई करवा दें।
  • अब आपको होमपेज पर आना है और लॉगिन सेक्शन में सभी जानकारी भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
  • लॉगिन करने के लिए यूजर नाम और पासवर्ड आपके ईमेल आईडी पर आएगा, इसी से आप लॉगिन कर सकते है।
  • जैसे ही आप लॉगिन फॉर्म भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करते है तो आपके सामने पेज ओपन होगा जिसमे आपको पासवर्ड को बदलने के लिए कहेगा।
  • अब अपना पासवर्ड चेंज कर ले और सबमिट कर दे।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा, इसमें सभी जानकारी भरनी है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना हेल्पलाइन नंबर

यदि आप मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के बारे में अधिक जानना चाहते है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर ले इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर की मदद से भी योजना के बारे जानकारी और शिकायत भी दर्ज करा सकते है। इसके अलावा मेल आईडी भी है जिस पर मेल भी किया जाता है। कांटेक्ट डिटेल्स निम्न प्रकार है:-

Official Website: Upbocw.in
Helpline Number: 1800 180 5415
Email ID: [email protected]

Leave a Comment

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: