Meri Fasal Mera Byora Yojana 2022: हरियाणा सरकार द्वारा देश राज्य के किसानों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की, जिसका नाम है “मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना ” इस योजना के तहत किसानों को लाभ आर्थिक लाभ व अन्य लाभ दिए जाते है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लिए एक “फसल हरियाणा पोर्टल (Fasal Haryana Portal)” शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन कर सकता है, और समय आने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच भी सकता है।
जिन किसानों की फसलें प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हो जाती हैं, तो उनकी फसलों का उचित रूप से मुआवजा हरियाणा सरकार द्वारा योजना के तहत दिया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाई को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है।
आप इन स्टेप को फॉलो करके “Meri Fasal Mera Byora Yojana” में आवेदन कर सकते हैं, और योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा लेख में आपको योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, और महत्वपूर्ण दस्तावेज इन सब के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। तो हमारे साथ बनें रहे और आर्टिकल को अंत तक पढ़िए।
Meri Fasal Mera Byora Yojana 2022 (मेरी फसल मेरा ब्यौरा)
हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना की शुरुआत राज्य के किसानों के हित के लिए की गई। इस योजना के तहत किसान अपनी फसल पूरा ब्यौरा ऑनलाइन रजिस्टर करा सकता है। साथ ही किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान होने की स्थिति में मुआवजे के रूप में अनुदान राशि, या आर्थिक सहायता की जाती है।
योजना के तहत फसल का बीमा किया जाता है, और बीमा कंपनी द्वारा मुआवजे के रूप में बीमा कवर दिया जाता है। इस योजना के शुरू होने से किसानों को अब किसी भी सरकारी कार्यालय में चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। अब किसान अपनी फसल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल की सहायता ले सकता है, और विभिन्न सुविधाओं का लाभ ले सकता है।
Meri Fasal Mera Byora Yojana Overview
योजना का नाम | मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा |
विभाग का नाम | कृषि एवं किसान मंत्रालय |
उद्देश्य | राज्य के किसानो फसल का विवरण पोर्टल पर इकट्ठा करना तथा उन्हें मुआवजा और सरकारी सहायता प्रदान करना। |
लाभार्थी | राज्य के सभी किसान |
लाभ | किसानो को विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ देना और और सरकारी सहायता प्रदान करना, कृषि संबंधित बुवाई-सिंचाई उपलब्ध करना। |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Official Website | fasal.haryana.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 1800 180 2117 1800 180 2060, 1100 |
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का मुख्य उद्देश्य
- राज्य के किसानों को सरकार की तरफ से दी जाने वाली कई सारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह प्रदान करना
- उनकी समस्याओं का निवारण करना।
- इसके अलावा किसानों को कृषि संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराना।
- साथ ही फसल हरियाणा पोर्टल पर जो सुविधाएं उपलब्ध है, उन सभी सुविधाओं का लाभ देना।
- इसके अलावा खाद्य बीज एवं कृषि उपकरणों की सब्सिडी भी समय-समय पर प्रदान करना।
- साथ ही किसानों को फसल की बिजाई कटाई का समय और मंडी संबंधित सभी जानकारियां प्रस्तुत करना।
- प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसलों का नुकसान होने पर उन्हें आर्थिक रूप से सहायता या मुआवजा राशि देना।
Meri Fasal Mera Byora Yojana के लाभ
- हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के जरिए किसान आसानी से अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
- इस पोर्टल के जरिए प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान होने पर मुआवजा भी मिलता है।
- अब किसान आधिकारिक पोर्टल यानी कि फसल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से सरकारी सुविधाओं का लाभ एवं समस्याओं का समाधान भी पा सकता है।
- योजना के तहत किसानों को विभिन्न वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
- कृषि संबंधित जानकारियां भी इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
- किसानों को अपनी फसल की बिजाई-कटाई का समय तथा मंडी में फसल बेचने और मंडी संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
- खाद्य ,बीज ,ऋण एवं कृषि उपकरणों पर सब्सिडी की सुविधा समय समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
- VLE के इस कार्य के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सीधे उसके खाते में भुगतान किया जाएगा।
- VLE द्वारा समस्त किसानो के फसल का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराया जायेगा।
योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
इस योजना में फसलों के तैयार होने के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है, जैसा कि यदि खरीफ सीजन आरंभ हुआ है, तो खरीफ सीजन की फसलों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया जाएंगे। इसके अलावा रवि सीजन शुरू होगा तो रवि फसलों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। जो किसान खरीफ की फसलों की खेती कर रहे हैं, वह फसलों का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
किसान पंजीकरण करने से पहले जरूरी टिप्स
- फसल संबंधित जानकारी देने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा। उस एसएमएस को सेव करके रखें।
- किसानों को पंजीकरण करते समय आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जमीन के कागज, अपने पास रखें।
- जमीन की जानकारी के लिए नक़ल की कॉपी /फारद की कॉपी से अपना मुरब्बा संख्या या खसरा संख्या देखकर भरना है।
- किसान को अपनी फसल का नाम, किस्में, बुवाई का समय देना है।
- बैंक की पासबुक की फोटो कॉपी भी देनी है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाई को हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- योजना के तहत आधार कार्ड वैद्य होना चाहिए।
- फसल संबंधित जानकारी संपूर्ण जानकारी भी देनी होगी।
- आधार कार्ड और बैंक खाता मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
Meri Fasal Mera Byora Yojana जरूरी दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का पहचान पत्र
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक के भूमि/ खेती/ जमीन से जुड़े दस्तावेज
- बैंक खाते की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाइल नंबर
हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में आवेदन प्रक्रिया
मेरी फसल मेरा ब्यौरा में आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले किसान भाई को ऑफिशल वेबसाइट यानी कि “मेरी फसल मेरा ब्यौरा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। जिसका लिंक https://fasal.haryana.gov.in/यह है।
- उसके बाद आपके सामने एक होम पेज ओपन होगा, जिसमें आपको किसान अनुभाग में जाकर “किसान पंजीकरण (हरियाणा)” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है।
- मोबाइल नंबर भरने के बाद आपको “लॉगिन ” बटन पर क्लिक करना है।
- लॉगिन ” बटन पर क्लिक के बाद मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इस OTP को आप दिए गए बॉक्स में भरना है और “OTP सत्यापित करें” पर क्लिक करना है।
- अब आपसे “क्या आप अपनी परिवार पहचान पत्र आईडी जानते हैं ?” का मैसेज शो होगा।
- अगर आपके पास “परिवार पहचान पत्र आईडी” तो हाँ पर क्लिक करे और परिवार पहचान पत्र आईडी नंबर डाल दें और जारी करें पर क्लिक करे दे।
- अगर आपके पास परिवार पहचान पत्र आईडी नहीं है तो नहीं पर क्लिक करें और आधार कार्ड नंबर डालकर जारी करें पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
- आवेदन फॉर्म को चार चरणों को पूरा करके भरा जा सकता है।
- पहला चरण “किसान पंजीकरण” की जानकारी देनी होगी।
- दूसरे चरण में “फसल का विवरण” देना होगा।
- तीसरे चरण में “बैंक संबंधित डिटेल” देनी होगी।
- चौथे चरण में “मंडी से संबंधित” जानकारी होगी।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
मंडी सचिव लॉगिन कैसे करें
- सबसे पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर “मंडी सचिव लॉगिन करें” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस विकल्प क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपना जिला, और तथा मंडी केंद्र भरना है।
- अब आपको इसमें अपने मोबाइल संख्या दर्ज करनी है।
- इसके बाद आपको “दर्ज करें” बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप मंडी सचिव लॉगिन कर पाएंगे।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा आवेदन फॉर्म को कैसे प्रिंट करें।
- सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- उसके बाद आपको “पंजीकरण प्रिंट (हरियाणा) लिंक पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एक पेज ओपन होगा, इस पेज में आपको फॉर्म सबंधित विवरण दर्ज करना है जैसे की:- फसल ऋतु, अपना नाम अंग्रेजी में डालें, अपना मोबाइल संख्या डालें, बैंक खाता संख्या आदि।
- इसके बाद प्रिंट आपको “प्रिंट करें” पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- इसका आप पर निकाल सकते हैं।
सीमांत किसान पंजीकरण कैसे करें
सीमांत किसान पंजीकरण की सुविधा केवल धान फसल के लिए है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले किसान आवेदक को हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की अधिकारी पोर्टल पर जाना होगा।
- इसमें आपको “सीमांत किसान पंजीकरण” विकल्प दिखाई देगा, इस विकल्प पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एक पेज ओपन होगा, इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है, और कैप्चा कोड भरना है।
- अब आप को “जारी रखें” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म में जो जानकारी पूछी जाए, वह जानकारी सही-सही भरनी है।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप सीमांत किसान पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- ध्यान रहे, यह केवल धान फसल के लिए है।
मेरी फसल मेरा ब्योरा हेल्पलाइन नंबर
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा
Krishi Bhawan, Sector 21, Budanpur, Panchkula-134117 (Haryana)
फ़ोन नंबर: 0172-2571553, 2571544, 0172-2563242
Toll Free Number: 1800 180 2117, 1800 180 2060
ईमेल आईडी: [email protected]
[email protected]