Join Our Telegram Group

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 29 या 30 अप्रैल को होगा जारी, ऐसे चेक करें

MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा. लाखों विद्यार्थी एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं – 12वीं के रिजल्ट का इंतज़ार कर रहें हैं. हालांकि बोर्ड द्वारा MP Board Result 2022 को जारी करने के लिए किसी भी आधिकारिक तिथि का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ कयास यह लगाए जा रहें हैं की एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट को 29 या 30 अप्रैल 2022 को जारी किया जा सकता है. जैसे ही मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा की जायेगी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

MP Board Result 2022

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थी एवं 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गयी थी. कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की गयी थी. एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट घोषित होने की तिथि को आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी प्रदान की जायेगी. गौरतलब है की आज या कल में बोर्ड जल्द ही MP Board 10th 12th Result 2022 को जारी करेगा.

MP Board Result 2022

इन वेबसाइट पर देखा जा सकता है परिणाम

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परिणामों को घोषित करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित वेबसाइट से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 चेक एवं डाउनलोड कर सकेंगे.

  • mpbse.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpresults.nic.in
  • indiaresults.com

ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको ऑफिसियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा.
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको MP Board Result 2022 10th अथवा MP Board Result 2022 12th पर क्लिक करना होगा.
  • अब अगला पेज खुलेगा.
  • यहाँ पर आपको रोल नंबर, जन्मतिथि, केप्चा कोड दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा.
  • इस प्रकार आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

MP Board Result 2022 Direct Link

जैसे ही बोर्ड द्वारा MP Board 10th Result 2022 एवं MP Board 12th Result 2022 जारी किया जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए हम आपको यहाँ पर डायरेक्ट लिंक प्रदान कर देंगे.

Official WebsiteClick Here
MP Board 10th Result 2022Click Here
MP Board 12th Result 2022Click Here
All Sarkari YojanaCheck Here

Leave a Comment

%d bloggers like this: