PM Fasal Bima Yojana: हेलो दोस्तों आप सभी का स्वागत है, आज हम एक नई योजना के बारे में बताएंगे जिसका नाम है “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना”। इस योजना के तहत किसानों को उनकी फसलों का बीमा किया जाता है। Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत किसानों को किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले फसलों के नुकसान पर सरकार द्वारा बीमा प्रदान किया जाता है। PMFBY योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ₹8800 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। Fasal Bima Yojana 2022 में यदि आप आवेदन करना चाहते है तो आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते है। यदि आप इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा। आप चाहे तो इस लेख को अपने दोस्तों और अन्य किसान भाइयों के साथ साझा कर सकते है।
PM Fasal Bima Yojana (प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना)
PM Fasal Bima Yojana: यदि आप एक किसान है तो आपको इस योजना में आवेदन करना चाहिए और अपनी फसल से होने वाले नुकसान का लाभ प्राप्त करना चाहिए। पीएम फसल बीमा योजना के जरिये लाभार्थी किसान की फसल का बिमा बुवाई से लेकर कटाई तक का बिमा किया जाता है, जिसके तहत यदि कोई प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नष्ट होती है तो बिमा कम्पनी द्वारा आपकी फसल का बिमा कवर दिया जायेगा।
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरिके से किये जा सकते है। राज्य सरकारें रबी और खरीफ सीजन में फसल बीमा करती है, जिसके तहत खरीफ फसल के लिए बीमित राशि का 2%, रबी फसल के लिए बीमित राशि का 1.5%, वाणिज्यिक और बागवानी की फसल के लिए बीमित राशि का 5% की प्रीमियम राशि भरनी है। इस योजना के तहत 90,000 करोड़ का क्लेम भुगतान किया जा चूका है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अवलोकन
योजना | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) |
विभाग का नाम | Ministry of agriculture and farmers welfare |
उद्देश्य | देश के किसानों को सशक्त बनाना |
लाभार्थी | देश के सभी पात्र किसान भाई |
सहायता राशि | ₹200000 तक का बीमा |
योजना का प्रकार | केंद्र सरकार की योजना |
ऑनलाइन आवेदन के आरंभ तिथि | आरंभ है |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana का उद्देश्य
PMFBY: इस योजना के तहत सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि किसानो को आर्थिक रूप से मदद करना और उसकी फसल का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करना। किसानो को अपनी फसलों से होने वाले नुकसान से चिंतामुक्त करवाना। किसानो को कृषि क्षेत्र में खेती करने के लिए प्रेरित करना। इसके अलावा लगातार खेती करने के लिए किसानो को बढ़ाबा देना। साथ ही किसानो को आत्मनिर्भर बनाना, इस योजना का मुख्य उदेश्य है।
बता दें योजना के तहत जो किसान लाभ ले रहे है, उनकी फसल का बीमा किया जाता है। फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक का बीमा सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किया जाता है। यदि किसी प्राकृतिक आपदा के कारण उसकी फसल ख़राब हो जाती है या नष्ट हो जाती है तो बीमा कंपनी उसकी फसल की नुकसान की भरपाई करती है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हुई है, तो लाभार्थी किसान को बीमा कंपनी द्वारा बिमा कवर दिया जाता है।
- इस योजना के तहत यदि किसी फसल को मानव द्वारा नष्ट किया गया है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।
- बीमा पॉलिसी के अनुसार किसानो को खरीफ फसल 2% के लिए रवि की फसल के लिए 1. 5% का प्रीमियम राशि देनी होगी।
- योजना के तहत फसलों में होने वाले नुकसान को सरकार द्वारा बिमा दिया जायेगा।
- योजना का लाभ केवल प्राकृतिक आपदा जैसे क़ी सूखा पड़ना, बाढ़ का आना, ओले पड़ना इन सब आपदाओं पर ही बीमा कंपनी द्वारा लाभ दिया जायेगा।
- PM फसल बीमा योजना को 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित किया जाता है।
- PMFBY के अंतर्गत claim ratio 88.3 प्रतिशत है।
PM फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रीमियम राशि क्या है?
बता दें, इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानो प्रीमियम का भुगतान करने की आवश्यता होती है। यह प्रीमियम की राशि अन्य बीमा योजनाओ से कम रखी गई है, ताकि किसान इस प्रीमियम को आसानी से भर सकें। प्रीमियम की राशि क्या है उसे आप इस तालिका की मदद से समझ सकते है।
खरीफ फसल के लिए | बीमित राशि का 2% |
रबी फसल के लिए | बीमित राशि का 1.5% |
सालाना वाणिज्यिक और बागवानी की फसल के लिए | बीमित राशि का 5% |
PM Fasal Bima Yojana की पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल भारत का स्थाई निवासी किसान भाइयो को ही दिया जायेगा।
- PMFBY के तहत आप अपनी जमीन पर की गई खेती का बीमा करवा सकते है।
- इस योजना में केवल उन किसानो को पात्र माना जायेगा जो पहले किसी योजना के तहत लाभ न ले रहे हो।
- किसान के पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हो।
- किसान किसी उधार की पर ली गयी ज़मीन पर की गयी खेती का भी बीमा करवा सकते है।
PMFBY 2022 के ज़रूरी दस्तावेज़
- आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास किसान आई डी कार्ड भी होना चाइये।
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- आवेदक के पास एड्रेस प्रूफ (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस ,पासपोट, वोटर ID कार्ड ) दस्तावेज होना चाहिए।
- खेत का खाता नंबर /खसरा नंबर के पेपर
- बैंक में खाता होना चाहिए।
- यदि खेती आप किराये की भूमि पर कर रहे है तो खेत के मालिक के साथ इकरार की फोटो कॉपी होनी चाहिए।
- किसान द्वारा फसल की वुआई शुरू किए हुए दिन की तारीख
- आवेदक का फोटो
- मोबाइल नंबर
PM Fasal Bima Yojana ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
- PM Fasal Bima Yojana में आवेदन करना चाहते है तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने एक होमपेज ओपन होगा जिसमे आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे, आपको सबसे पहले अकाउंट क्रिएट करना होगा।
- अकाउंट क्रिएट करने के लिए आपको रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे जरुरी जानकारी भरनी होगी।
- अभी जरूरी जानकारी भरने के बाद आपको create अकाउंट पर क्लिक करना है।
- आपको यूजर आईडी, और पासवर्ड मिलेगा जिसे आप सेव करके रख लेना है।
- अब आपको होमपेज पर आना है, इसमें आपको फार्मर लॉगिन पर क्लिक करना है।
- इसमें आपको यूजर आईडी, और पासवर्ड डालना है। अब आपके सामने PM Fasal Bima Yojana का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब इसमें आपको दी गई जानकारी जैसे कि आवेदक का नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, खेत का विवरण, फसल सबंधित विवरण और अन्य जरूरी विकल्प भरने है।
- सभी विकल्प सही सही भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको नजदीकी फसल बीमा कंपनी में जाना होगा।
- अब आप कृषि से विभाग से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना है। इसके बाद आपको इस फॉर्म में दी गई सभी जानकारी भरनी है।
- अब आपको इस फॉर्म में महत्वपुर्ण दस्तावेजों अटैच करने है।
- आपको एक बार फिर से इस फॉर्म को जांचने की जरूरत है।
- सब कुछ सही होने की दशा में आप इस फॉर्म को कृषि विभाग में जमा करवा देना है।
- अब आपको प्रीमियम की राशि का भुगतान करना होगा।
- आपको विभाग द्वारा एक reference number मिलेगा।
- इस reference number को अपने पास संभाल के रखना है, क्योकि इसके माध्यम से आप आवेदन की स्थिति की जांच की जांच कर सकते है।