Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana 2022: भारत सरकार ने जल संरक्षण के लिए कई सारे कड़े कदम उठाये है, क्योंकि देश में पानी की समस्या अधिक है, इस वजह से कई सरकार ने जल संरक्षण और उसके प्रबंधन को उच्च प्राथमिकता दी है, इसलिए एक महत्वपूर्ण योजना “प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई)” शुरू की गई है। यह योजना हर खेत को पानी के कवरेज का विस्तार करने और जल उपयोग दक्षता में सुधार लाने के उद्देश्य से तैयार किया है। आज इस लेख के माध्यम से आपको “PM Krishi Sinchayee Yojana” के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है, साथ ही इसकी पात्रता, दस्तावेज, और आवेदन की प्रक्रिया क्या है, इसके बारे में विस्तार से समझायेंगे।
Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana 2022 ( पीएमकेएसवाई )
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) की शुरुआत 1 जुलाई, 2015 को की गई थी। इस योजना के तहत देश के कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। इस योजना में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय (MoWR,RD&GR), भूमि संसाधन विभाग (DoLR) के एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम (IWMP) और कृषि जल प्रबंधन (OFWM) के त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (AIBP) कृषि और सहकारिता विभाग (DAC) इन सभी योजनाओ को मिलाकर तैयार किया गया है। इस योजना के तहत देश के सभी किसानो को काफी लाभ मिलेगा।
जिन किसानों को इस योजना (PMKSY 2022) का लाभ लेना चाहते है वह जल्द से जल्द आवेदन करें क्योंकि इस योजना में आवेदक केवल 15 सितम्बर 2021 तक लिए जा रहे है। आवेदन करने की तिथि आगे बढे इसकी कोई उम्मीद नही है। इसलिए आप आज ही योजना के तहत आवेदन करें और लाभ उठायें।
PM Krishi Sinchayee Yojana Overview
योजना का नाम | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) |
कब शुरू हुई | 1st जुलाई, 2015 |
किसने शुरू की | केंद्र सरकार के द्वारा |
उद्देश्य | किसानो को खेती करने के लिए उचित पानी की व्यवस्था करना |
लाभार्थी | देश के सभी किसान |
2015-16 परिव्यय | 5,300 करोड़ रुपये का |
बजट (पांच साल के लिए) | 50,000 करोड़ |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmksy.gov.in/Default.aspx |
प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) उद्देश्य
प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना का मुख्य उद्देश्य जल को संरक्षण करना, क्षेत्र स्तर पर सिंचाई में निवेश का अभिसरण प्राप्त करना, पानी की बर्बादी को कम करने के लिए उपयुक्त साधन, या जल उपयोग दक्षता में सुधार करना, सिचाई के लिए नवीनतम तकनीक और अन्य जल बचत प्रौद्योगिकियों को अपनाना। सरकार का मुख्य रूप से जल को संरक्षित करना, क्योंकि देश में जल की कमी अधिक है। खेत की सिचाई के लिए जितनी जल की जरूरत है, उतना ही जल मिले। इसके लिए सरकार ने Har Khet ko Pani “Prime Minister Krishi Sinchayee Yojana” अभियान चलाया है।
PM Krishi Sinchayee Yojana के लाभ
- इस योजना के जरिये किसानो को खेती करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा।
- सरकार सिचाई के लिए नवीनतम उपकरण के लिए सब्सिडी प्रदान करेगी।
- इस योजना का लाभ मुख्य रूप से उन किसानो को पहुचाया जायेगा, जिन किसानो को खेती के लिए पर्याप्त पानी नही है।
- देश में पानी की कमी को पूरा करने के लिए PM Krishi Sinchayee Yojana की शुरुआत की है, जिससे किसानो को सिंचाई करने में कोई परेशानी न हो।
- जो भूमि कृषि योग्य है, उस जमीन तक इस योजना का लाभ पहुँचाया जायेगा।
- PMKSY का लाभ उन किसानो को दिया जायेगा, जिनके पास खुद की कृषि भूमि होगी और जल संसाधन होगा।
- योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 75% अनुदान दिया जाएगा और 25% राज्य की सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
- PM Krishi Sinchayee Yojana के जरिये ड्रिप/ स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई योजना का भी लाभ दिया जायेगा।
- नवीनतम उपकरण प्रणाली को अपनने में 40-50 प्रतिशत पानी की बचत होगी। इसके अलावा 35-40 प्रतिशत कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी एवं उपज की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी।
- Pradhanmantri Krishi Sinchayee Yojana 2022 के जरिये कृषि का विकास होगा, उत्पादकता में वृद्धि होगी, और साथ ही देश की अर्थव्यस्था पर भी सुधार होगा।
PM Krishi Sinchayee Yojana Eligibility
- इस योजना का लाभ केवल भारत राज्य के किसानो को ही दिया जायेगा।
- PMKSY का लाभ लेने के लिए किसानो के पास कृषि भूमि होनी चाहिए।
- PM Krishi Sinchai Yojana 2022 के तहत उत्पादक कृषकों के समूहों के सदस्यो सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, ट्रस्ट, सहकारी समिति, इंकॉर्पोरेटेड कंपनियां, और अन्य पात्रता प्राप्त संस्थानों के सदस्यों को माना गया है।
- इस योजना का लाभ उन लाभार्थी किसानो को मिलेगा जो न्यूनतम सात सालों से Lease Agreement के तहत उस भूमि पर कार्य कर रहे है।
- कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से यह पात्रता दी गई है।
PMKSY 2022 जरुरी दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट का विवरण
- किसान के जमीन के कागज
- जमीन की जमा बंदी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- अन्य जरुरी कागज
Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana 2022- आवेदन कैसे करें
Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana में आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर जाकर करनी होगी। फिलहाल अभी इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया शुरू नही की गई है। बता दें, पंजीकरण या आवेदन के लिए प्रत्येक राज्य की सरकार अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन लेती है। यदि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक हैं तो आप अपने राज्य की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। इसके अलावा आपको आधिकारिक वेबसाइट पर योजना से संबंधित जानकारी भी जाएगी।
PM Krishi Sinchayee Yojana Helpline Number
यदि आप इस योजना के बारे में अधिक जानना चाहते है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। आप https://pmksy.gov.in/Contacts.aspx पर क्लिक करके योजना के कांटेक्ट नंबर देख सकते है।
FAQs (PM Krishi Sinchayee Yojana)
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना क्या है?
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिये देश के उन किसानो को खेती के लिए सिंचाई करने के लिए पानी की उचित व्यवस्था करना, और साथ ही योजना के तहत जल संरक्षण करना।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की आधिकारी वेबसाइट https://pmksy.gov.in/ है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कब शुरू हुई?
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत 1st जुलाई, 2015 में शुरू की गई।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना किसके द्वारा शुरू की गई?
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना केंद्र सरकार दुवारा शुरू की गई।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का उद्देश्य क्या है?
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिये किसानो को खेती करने के लिए उचित पानी की व्यवस्था करना।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की लाभार्थी कौन कौन है?
इस योजना में केवल भारत राज्य के किसान है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का बजट कितना आया ?
Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana 2022 का बजट पांच सालों के लिए 50,000 करोड़ आया है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2015-16 परिव्यय कितना है?
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2015-16 परिव्यय 5,300 करोड़ रुपये का आया है।