Rajasthan B.ed Sambal Yojana: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री बी.एड संबल योजना के तहत B.Ed में प्रवेश लेने के लिए विधवा निराश्रित महिलाएं एवं विधवा/परित्यक्ता के लिए यह योजना चालू की गई है। इस योजना के अंतर्गत बेसहारा निराश्रित महिलाओं एवं परित्यक्ता महिलाये जिनकी पढ़ाई पूरी नहीं हुई है और वह आगे की पढ़ाई करना चाहती है, तो उन महिलाओं को पढ़ाई पूरी करने के लिए सरकार द्वारा पढ़ाई का खर्च उठाया जाएगा। जो बेसहारा महिलाओं एवं विधवा/परित्यक्ता महिलाएं अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहती है, तो इस योजना के तहत पूरी कर सकती हैं।
बता दे राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में एक जांच के दौरान है, पता चला है कि राज्य में विधवा/परित्यक्ता महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है इसलिए राजस्थान सरकार ने यह योजना लागू की। विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्टर कर सकती है।
Rajasthan B.ed Sambal Yojana क्या है?
योजना के तहत विधवा और निराश्रित महिलाओं B.Ed संबल योजना का लाभ लें सकती है। यह योजना महिलाओं के लिए है जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है या फिर उन्हें बेसहारा छोड़ दिया गया है। बता दें इस योजना के जरिए सरकार का मानना यह है कि महिलाएं आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास में काफी योगदान दे सकती है।
B.Ed संबल योजना का ऑनलाइन आवेदन (Online Registrion) किया जा सकता है, जिसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट (official website) पर जाकर लॉग इन करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कैसे किया जाता है इसकी प्रक्रिया आपको नीचे दी गई है। उससे पहले हम आपको इस योजना की पात्रता/योग्यता, और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बता दें।
Rajasthan Mool Niwas Praman Patra 2022
विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना अवलोकन
योजना का नाम | Rajasthan B.ed Sambal Yojana |
विभाग | शिक्षा मंत्रालय |
उद्देश्य | विधवा और निराश्रित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
लाभार्थी | विधवा और निराश्रित महिलाओं |
लाभ | आर्थिक सहायता राशि |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://sso.rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan Jan Aadhaar Card Download कैसे करें
Rajasthan B.ed Sambal Yojana उद्देश्य
B.ed Sambal Yojana विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी विधवा और निराश्रित महिलाओं जिनके पति की मृत्यु हो गई है, या फिर जिनके पतियों ने बेसहारा छोड़ दिया गया है, उन्हें इस योजना के तहत आर्थिक सहायता देना। इस योजना के जरिए निराश्रित और विधवा महिला जो अपने आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं, उनकी पढ़ाई का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। विधवा और निराश्रित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त बनाना भी इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (B.Ed) Sambal योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- यह योजना राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) के द्वारा शुरू की गई।
- इस योजना के जरिए विधवा/परित्यक्ता महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगी।
- मुख्यमंत्री (B.Ed) Sambal के जरिये विधवा/परित्यक्ता महिलाएं अपनी पढ़ाई जारी रख कर पायेगी।
- जिन विधवा/परित्यक्ता महिलाएं ने शिक्षण/प्रशिक्षण संस्थानों में बीएड (B.Ed.) पाठ्यक्रमों में भाग लिया है, उनकी आगे की पढ़िए का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
Rajasthan Samajik Suraksha Pension Yojana 2022
मुख्यमंत्री विधवा/परित्यक्ता (बी.एड.) संबल योजना योग्यता | पात्रता
- इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने 2015-16 आगामी वर्षों में प्रवेश लिया हो।
- जिन महिलाओं ने B.Ed की डिग्री प्राप्त कर ली हो तो उन महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत लाभार्थी राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
विधवा/परित्यक्ता B.Ed संबल योजना जरूरी दस्तावेज़
- निवास प्रमाण पत्र
- विधवा महिला है तो उसके पति का प्रमाण पत्र
- बैंक की पासबुक की कॉपी
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक दस्तावेज
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- अगर महिला तलाकशुदा है तो नॉन जुडिशयल स्टांप पर नोटरी द्वारा पति और पत्नी दोनों के हस्ताक्षर होने चाहिए।
- यदि महिला मुस्लिम है तो काजी द्वारा तलाकनामे की कॉपी के साथ नॉन जुड़ीशियल स्टांप पर नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ-पत्र लगाना अनिवार्य है।
Rajasthan Birth Certificate PDF Form
विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले उम्मीदवार महिला राजस्थान सरकार की एसएसओ पोर्टल (SSO Portal) पर जाना होगा।
- उसके बाद सिटीजन (Citizen) सेक्शन दिया हुआ है उस पर क्लिक करना होगा।
- आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे, उनमें से आप किसी भी एक ऑप्शन जैसे भामाशाह, जनआधार, फेसबुक, गूगल, आदि के जरिए एसएसओ पोर्टल (SSO portal) पर रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्टर करने के बाद आपको एक आईडी और पासवर्ड डालना होगा। आईडी पासवर्ड डालने के बाद आपके सामने एसएसओ राजस्थान पोर्टल (SSO Rajasthan portal) का होम पेज खुल जाएगा।
- इस होमपेज में आपको (scholarship) स्कॉलरशिप ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। स्कॉलरशिप ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको डिपार्टमेंट (Department Name) जाना है।
- उसमें आपको “विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना” पर क्लिक करके ऑनलाइन पंजीकरण करना है।
- आपको इस आवेदन फॉर्म में सारी जानकारियां सही-सही भरनी होगी।
- इसके बाद आपको शैक्षिक क्षत्र (Academic Year), विश्वविद्यालय (University), प्रवेश की तिथि और अन्य जानकारी भरकर आपको सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करना है।
Income Certificate Form PDF Rajasthan
योजना से संबंधित जरूरी जानकारी:-
बता दें जिन विधवा/परित्यक्ता महिलाओं ने इस आवेदन में जानकारी सही-सही भरी है, तो दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री संबल योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पंजीकरण की जांच सरकार द्वारा की जाएगी। सारी चीजें सही रही तो लाभार्थी निराश्रित महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा, तथा पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
इसके अलावा आपको बता दें यह कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आप योजना से सबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस साइट पर केवल योजना से सबंधित जानकारी प्रस्तुत कराई जाती है। यदि आप अन्य योजनाओ के बारे में जानना चाहते है तो हमारी वेबसाइट को निरंतर विजिट करते रहें। हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद !
Rajasthan SSO ID Registration 2022
FAQs (Frequently Asked Questions)
राजस्थान बी एड संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
राजस्थान बी एड संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ है।
Rajasthan B.ed Sambal Yojana क्या है?
यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से विधवा और निराश्रित महिला जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है या फिर बेसहारा है, वे सभी महिलाएं अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सकती है, और सारा खर्च सरकार द्वारा दिया जायेगा।
राजस्थान बी एड संबल योजना का उद्देश्य क्या है?
राजस्थान बी एड संबल योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा और निराश्रित महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
राजस्थान बी एड संबल योजना का लाभ किसे दिया जायेगा?
राजस्थान बी एड संबल योजना के अंतर्गत केवल विधवा और निराश्रित महिला जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है या फिर बेसहारा छोड़ दिया गया है, उन्हें लाभ दिया जायेगा।