Join Our Telegram Group

UP Awas Vikas Yojana 2023 | ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची

Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में एक योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम उत्तरप्रदेश आवास विकास योजना है। इस योजना के तहत गरीब परिवार के लोगों को रहने के लिए घर मिलेंगे। यदि आप इस योजना में आवेदन करने के इच्छुक है, और आवेदन कैसे किया जाता है, साथ ही पात्रता और दस्तावेज के बारे में जानना चाहते है तो आप इस लेख को अंत तक पढ़िए, ताकि आप UP Awas Vikas Yojana के बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप समझ सकें।

Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana
Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana

Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana

UPAVY 2022: जो गरीब परिवार गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन कर रहे है उन्हें सरकार द्वारा योजना के तहत लाभ दिया जायेगा। यह योजना गरीब बीपीएल वर्ग के लोगो को घर उपलब्ध करने के लिए शुरू की गई है। जिन लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है उन्हें UP Awas Vikas Yojana के अंतर्गत अपने खुद के घर उपलब्ध कराये जायेगे।

बता दें, UP के विभिन्न जिलों / शहरों में यूपी आवास विकास योजना 2022 के लिए Notification जारी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गरीब और बेसहारा लोगों को घर देने का एलान किया है। जो परिवार झुग्गी झोपडी में रह रहे है और जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है। उन सभी परिवारों को रहने के लिए किफायती कीमतों पर मकान की पेशकश कर रहे है।

इस योजना में आवेदन फॉर्म भरने की तारीख अब बढ़ा दी गई है। अब इस योजना में आप आवेदन 31 अक्टूबर से LDA की शारदानगर एक्सटेंशन और बसंतकुंज में बनाई जा रही PM Awas Yojana योजना के मकानों के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है। अभी इस योजना के तहत मकान बनाने का काम चल रहा है।

यूपी रोजगार मेला सेवायोजन रजिस्ट्रेशन

Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana Overview

योजनाउत्तर प्रदेश आवास विकास योजना
किसके द्वारा आरम्भ की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी
विभाग यूपी आवास विकास परिषद
उद्देश्यआवासीय इकाइयों का विकास
लाभगरीबों को अपने स्वयं के पक्के घर
लाभार्थीआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग
पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना के उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य यह है कि योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, जो गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन कर रहे है, निम्न आय वर्ग, मध्य-आय वर्ग के लोगों, और जो झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों को आश्रय देने के लिए कम कीमत पर मकान उपलब्ध करना।

बता दें, इस योजना के तहत सरकार ने मकानों की कीमत 6.51 लाख राखी है जिसमे से सरकार द्वारा 2.5 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है। लाभार्थी को आवंटन के समय केवल 4.01 लाख रूपये ही भुगतान करने की आवश्यता है। लखनऊ में पहले ही 4500 मकानों का निर्माण हो गया है। इसके अलावा बोर्ड की बैठक में 8544 और मकानों को बनाने की मजूरी का प्रस्ताव रखा जा रहा है।

UP Awas Vikas Yojana की लाभ/विशेषताएं

  • इस योजना में तहत सभी जरूरतमदों को रहने के लिए घर मिलेंगे।
  • राज्य में अधिकांश लोग अपना घर होने का सपना देख रहे है, उन लोगों के सपने पुरे होने जा रहे है। बता दें, यहाँ पर आवेदन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 150 फ्लैट आवंटित किये जायेगे।
  • इस योजना में लॉटरी सिस्टम से नहीं होगी।
  • कुछ मकानों जैसे 400 फिट के एक फ्लैट की कीमत 13.60 लाख रूपये राखी गई है।
  • योजना के तहत समाज के सभी वर्गों को सस्ती कीमत पर मकान उपलब्ध करना।
  • समावेशी सुविधाओं के साथ ऐसी टाउनशिप विकसित करना जिसमें आधुनिक सुविधाएं, सामुदायिक सेवाएं, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, पड़ोस पार्क और खेल के मैदान शामिल हैं।
  • अत्याधुनिक टाउनशिप की योजना और विकास करना।
  • राज्य भर के रणनीतिक स्थानों पर उत्कृष्टता केंद्रों की योजना बनाना और उनका विकास करना।
  • निर्माण में नई तकनीकों को शामिल करने के लिए मूल्य सामर्थ्य के साथ काम करता है ।

UP Free Laptop Yojana 2022

UP Awas Vikas Yojana 2022 Schemes

  • लखनऊ अरावली एन्क्लेव वृंदावन, योजना
  • एवरेस्ट एन्क्लेव में लखनऊ समाप्त / अर्ध-समाप्त फ्लैट
  • लखनऊ कैलाश एन्क्लेव
  • वृंदावन योजना
  • अवध विहार योजना
  • गाजियाबाद सिद्धार्थ विहार योजना
  • गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट
  • लखनऊ आम्रपाली एन्क्लेव फ्लैट्स इन आम्रपाली, योजना
  • लखनऊ गोवर्धन एन्क्लेव वृंदावन योजना
  • लखनऊ गोमती एन्क्लेव
  • अवध विहार योजना
  • लखनऊ सरयू एन्क्लेव

यूपी आवास विकास योजना पात्रता

  • आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन कर रहा हो।
  • आवेदक के पास वार्षिक आय का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक के पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए।

यूपी श्रम विभाग पंजीकरण

UP Awas Vikas आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान प्रमाण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आय का प्रमाण
  • फोटो पासपोर्ट साइज

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना 2022 में आवेदन कैसे करे?

जो लाभार्थी Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana के पात्र है और इसमें आवेदन करना चाहता है तो अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योकि अभी इसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू नहीं की है। जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर देंगे तो हम आपको इस लेख के माध्यम से बता देंगे, इसलिए इस लेख को समय-समय पर चेक करते रहे। इसके अलावा आप इस योजना से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको UP Housing & Development Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है।

ई साथी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

UP आवास विकास योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें?

यदि आप इस योजना के तहत अपना नाम UP Awas Vikas list में देखना चाहते है तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी इस योजना के तहत लाभार्थी सूचि जारी नहीं की है, जैसे ही UP Awas Vikas Yojana list जारी होती है, हम आपको इस लेख के माध्यम से बता देंगे। योजना से जुडी अधिक जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।

UP Voter List 2022

FAQs (UP Awas Vikas Yojana)

उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना 2022 क्या है?

यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई योजना है। जिसका लाभ समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को दिया जाता है। योजना के तहत उन्हें सबसे सस्ती दरों पर रहने के लिए घर प्रदान किये जाती है। यह योजना केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार की सम्म्लित योजना है।

यूपी आवास विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

यूपी आवास विकास योजना का की अधिकारिक वेबसाइट https://upavp.in है

Uttar Pradesh Awas Vikas Yojana 2022 में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको अधिकारिक पोर्टल (https://upavp.in) पर जाकर रजिस्टर पर क्लिक करके आवेदन कर सकते है।

यूपी आवास विकास योजना के अंतर्गत लखनऊ में कितने मकान बनाये जा रहे है?

इस योजना के अंर्तगत लखनऊ में 4500 मकान का काम चल रहा है और 8544 घर बनाने की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा गया है।

योजना के अंतर्गत लोग घर व फ्लैट कितने में खरीद पाएंगे?

इस योजना के अंर्तगत 400 फिट का फ्लैट केवल 13.60 लाख रूपये दिए जाएगें।

यूपी सरकार द्वारा घरों व फ्लैट लोगो को प्रदान करने के अलावा और क्या सुविधा उपलब्ध करेगी?

यूपी सरकार घरों और फ्लैट प्रदान करने के अलावा उन्हें कम्युनिटी सर्विस(सामुदायिक केंद्र), बच्चों के खेलने के लिए पार्क, हॉस्पिटल्स, एजुकेशनल इंस्टीटूशन आदि सभी सुविधा उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री आवास योजना का फॉर्म कैसे भरें?

मुख्यमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरने के लिए आपको पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से आवास योजना का फॉर्म डाउनलोड करना होगा। उसके बाद फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा। उसके बाद आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होगे। सभी जरूरी दस्तावेज अटेच करने के बाद कार्यालय में जमा करा देना है।

Leave a Comment

%d bloggers like this: