Join Our Telegram Group

UP Bhulekh Records 2023 | यूपी भूलेख खसरा खतौनी नकल रिकार्ड सत्यापन ऑनलाइन @upbhulekh.gov.in

UP Bhulekh Records 2022: प्यारे पाठकों, आप सभी का All Sarkari Yojana पर स्वागत है। इस लेख में आपको यूपी भूलेख खसरा खतौनी नकल रिकार्ड सत्यापन ऑनलाइन के बारे में पूरी जानकरी देंगे। इससे पहले बता दे की भूलेख यूपी को राज्य में अलग-अलग नामों से भुलाया जाता है, जैसे कि उत्तर प्रदेश भूमि रिकॉर्ड, खेत के कागजात, खेत का नक्शा, भूमि का विवरण आदि। उप भूलेख का मतलब है भूमि का लेख यानि कि यूपी जमीन का पूरा विवरण, या फिर ऐसे भी कह सकते है कि भूमि से सम्बंधित लिखित रूप से जानकारी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य की भूमि का सारा विवरण एक जगह पर रखने के लिए up bhulekh gov in पोर्टल तैयार किया है। यूपी भुलेख पोर्टल के माध्यम से घर बैठे कोई भी व्यक्ति अपनी जगह का सारा विवरण जैसे कि खसरा नंबर, खतौनी, नकल, रिकार्ड, भू नक्शा, पट्टा, जमीन सत्यापन आदि देख सकते है।

Uttar Pradesh Bhulekh Portal Records 2022
Uttar Pradesh Bhulekh Portal Records 2022

UP Bhulekh Naksha Khasra Khatoni Nakal Land Records 2022

उत्तर प्रदेश भुलेख पोर्टल के माध्यम से भूमि का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन ही रखा गया है, जिससे व्यक्ति को भूमि से संबंधित विवरण देखने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भू-अभिलेखों के लिए डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से भू-अभिलेखों को डिजिटल कर दिया गया है। UP Bhulekh Portal की शुरुआत होने से लोगों का समय और धन दोनों ही बचा है, और साथ ही घुसखोरी जैसी समस्यायें भी बहुत कम हुई है।

UP Bhulekh Portal 2022 Summary

पोर्टल का नाम  UP Bhulekh
संबंधित विभाग  लैंड रिकॉर्ड रखने वाले विभाग
भूलेख प्राधिकरणराजस्व बोर्ड/परिषद (राजस्वा परिषद), यूपी
शुरू किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड प्रदान करना
आवेदन शुल्कनिशुल्क
हेल्पलाइन नंबर फोन नंबर 0522-2217145 
ईमेल [email protected]
आधिकारिक वेबसाइट  upbhulekh.gov.in

UP Bhulekh Portal क्या है?

बता दें, UP Bhulekh एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसमे भूमि से संबंधित कई सारे विकल्प है। अधिकांश लोग अभी भी ऐसे है जिनको यह नहीं पता की यह पोर्टल कैसे काम करता है और इसके क्या लाभ है। यदि आप उनमे से एक हो तो परेशान न हो। हमने इस आर्टिकल के माध्यम से भूलेख यूपी के बारे में पूरी जानकारी प्रस्तुत करा दी गई है। यहाँ हमने भूमि का रिकॉर्ड देखना, नक्शा देखना, खसरा नंबर देखना आदि को सरल भाषा में और समझने योग्य रखा है। आप घर बैठे इन चरणों को पालन करके आसानी से अपनी जगह का ब्योरा देख सकते है।

यूपी भूलेख का उद्देश्य

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है कि भू-अभिलेखों से सम्बंधित सारा रिकॉर्ड डिजिटल करना, यानी भूमि का सारा विवरण जैसे कि खसरा नंबर, खतौनी, नक्शा, ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड सत्यापन, और भी बहुत सी चीजों का विवरण ऑनलाइन देख सकते है। पोर्टल से लोग आसानी से अपनी भूमि का नक्शा निकलना, या अपनी भूमि का खसरा नंबर पता करना, या फिर भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन करना आदि कर सकते है। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है, और पिछली प्रणाली की तुलना में बहुत व्यवस्थित और पारदर्शी है।

UP Bhulekh का लाभ क्या है?

  • आप आसानी से आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से खसरा नंबर दर्ज करके अपनी भूमि और स्वामित्व का विवरण देख सकते है।
  • यदि आप अपनी जगह का नक्शा प्राप्त करना चाहते है तो इस पोर्टल के माध्यम से कर सकते है।
  • पोर्टल पर भूमि रिकॉर्ड की जानकारी, भूमि के नक्शे और सभी संबंधित डेटा कभी भी कई भी आसानी से देख सकते है।
  • यूपी भूलेख राज्य के लोगों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करता है।
  • आप जमीन के कागजात के द्वारा आसानी से बैंक से लोन भी ले सकते है।
  • इसके अलावा आप फसल का बीमा भी करवा सकते है।
  • जमीन का बंटवारा करते समय भूलेख यानि की जगह के कागज की बहुत जरूरत पड़ती है।
  • यदि आपकी जमीन पर कोई कब्ज़ा कर लेता है और वह जमीन आपके नाम पर है तो आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमीन के कागज या नक्शा निकलकर जमीन पर मालिकाना हक जता सकते है।

UP Bhulekh Khasra Khatauni Nakal District Wise Dekhe 2022

अमरोहाअमेठीअम्बेदकरनगरअयोध्याअलीगढ़आगराआजमगढ
इटावाउन्नावएटाऔरैया कन्नौजगोरखपुरकुशीनगर
कासगंज कौशाम्बीकानपुर नगरखीरीगाजियाबादगाजीपुरगोंडा 
चित्रकूटचन्दौलीकानपुर देहातबस्तीबदांयूबरेलीजालौन
प्रयागराजमैनपुरीगौतम बुद्ध नगरबलियाफतेहपुर बहराइचबागपत
बाराबंकीजौनपुरसन्तकबीर नगरझांसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ
भदोहीमेरठफर्रूखाबादबाँदाबिजनौररामपुररायबरेली
लखनऊललितपुरफिरोजाबादवाराणसीशामलीशाहजहांपुरमुरादाबाद
श्रावस्तीमऊमुजफफर नगरमथुरामहोबामिर्जापुरबलरामपुर
सम्भल सहारनपुरमहाराजगंजसीतापुरसोनभद्रबुलन्द शहर हमीरपुर
 सिद्धार्थनगरसुल्तानपुरहरदोईहापुड़हाथरस

UP Bhulekh Khatauni 2022 ऑनलाइन चेक करें

  • सबसे पहले आपको भू अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने एक होम पेज ओपन हो जायेगा, जिसमे कई सारे विकल्प होंगे।
  • आपको ” खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें“ पर क्लिक करना है।
UP Bhulekh Records
UP Bhulekh Records
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको Enter Captcha Code भरना होगा और सबमिट करना होगा।
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपने जिला ,तहसील ,ग्राम ,खसरा /खतौनी नंबर या सर्वे नंबर या पट्टे की जानकारी आदि चुनना होगा।
UP Bhulekh
UP Bhulekh
  • सभी विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने निम्न विकल्प ओपन हो जायेगे।
    • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
    • खाता संख्या द्वारा खोजें
    • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
    • नामांतरण दिनांक से खोजें
  • आप किस भी विकल्प का उपयोग करके आसानी से अपने खाते का विवरण देख सकते है।

UP Bhulekh जमाबंदी नकल खातेदार के नाम द्वारा खोजें

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपको ” खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें“ पर क्लिक करना है।
  • अब आपको कॅप्टचा कोड भरकर सबमिट करना है।
  • इसके बाद आपको जिला ,तहसील ,ग्राम आदि का चुनाव करना है।
  • अब आपको “खातेदार के नाम द्वारा खोजें” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद दिए गए सर्च बॉक्स में खातेदार के नाम का पहला अक्षर लिखना है।
  • आप आपको खातेदार का नाम का चयन करना है और “उध्दरण देखें” पर क्लिक करना है।
  • आप आपके सामने वेरिफिकेशन करने के लिए कोड आएगा, जिसमे आपको कैप्चा कोड डालकर “continue” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके समें Bhulekh UP Khasra Khatauni खातेदार के नाम से ओपन हो जायेगे जिसमे खातेदार का नाम / पिता पति संरक्षक का नाम / निवास स्थान, खसरा संख्या, क्षेत्रफल, भूमि सम्बन्धी अन्य विवरण आदि की पूरी जानकारी आ जाएगी।

खतौनी अंश निर्धारण की नकल कैसे देखें

  • यदि आप भूलेख खतौनी अंश निर्धारण की नकल देखना चाहते है तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
  • होमपेज में आपको “खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल देखें“ विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको जिले, तहसील तथा गांव का चयन करना है।
  • इसके बाद एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको खसरा/गाटा संख्या दर्ज करना है।
  • जैसे ही आप खसरा/गाटा संख्या दर्ज करेंगे तो सामने खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल खुल जाएगी।
  • इस तरह आप घर बैठे आसानी से खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल देख सकते है।

यूपी भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको दी गई लिंक पर क्लिक करें http://164.100.163.165/bhunaksha/09/index.html
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको जिला, तहसील और गाँव का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने चयनित क्षेत्र का नक्शा दिखाई देगा।
  • यदि आप खाताधारक का नाम देखना चाहते है तो आपको दिए गए नक़्शे में फार्म नंबर पर क्लिक करना होगा।
  • आप आप उस भूमि की खाता संख्या का पर क्लिक करें और खाता धारक का नाम चुनें।
  • अब आपके सामने भुलेख नक्शा यूपी आ जायेगा इसका आप प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते है।

तहसील की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको UP Bhulekh की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होमपेज ओपन हो जायेगा।
  • अब आपको तहसील विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप तहसील विकल्प पर क्लिक करते है तो आपके सामने एक पेज ओपन होगा।
  • इसमें आपको उत्तर प्रदेश के सभी तहसीलों की सूचि खुल जाएगी जिसमे तहसीलों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।

भूलेख यूपी 2022 के ऑनलाइन सत्यापन का सीधा लिंक

Check Bhulekh UP Khasra Khatauni Online 
भूखण्ड /गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति यहाँ से जाने 
Click Here
Check Bhulekh UP Land Record Online 
खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें 
Click Here
Find UP Unique / Gata Code 
भूखण्ड/ गाटे का यूनिक कोड यहाँ से जाने
Click Here
Search UP Khasra Code Wise 
राजस्व ग्राम खतौनी का कोड यहाँ से जाने
Click Here
Bhulekh UP Khautani Nakal Verification 
खतौनी अंश -निर्धारण की नक़ल यहाँ देखें 
Click Here
UP Bhu Naksha
यूपी भू नक्शा/भू-लेख ऑनलाइन मैप देखें
Click Here

यूपी भूलेख मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) में जाना होगा।
  • अब आपको गूगल प्ले स्टोर में सर्च बॉक्स (search box) दिया गया है।
  • इसमें आपको यूपी भूलेख (UP Bhulekh) टाइप करना है।
  • टाइप करने के बाद सर्च कर देना है।
  • इसके बाद आपको UP Bhulekh की कई सारे apps खुल जाएंगे।
  • आपको सबसे पहले app पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको install बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके मोबाइल में app डाउनलोड हो जायेगा।

UP Varasat Abhiyan Helpline Number

  • हेल्पलाइन नंबर 0522-2620477
  • सीएम हेल्पलाइन 1076
  • ईमेल आईडी [email protected]

UP भूलेख संपर्क डिटेल्स

  • Computer Cell Board Of Revenue Lucknow, Uttar Pradesh
  • Email Id [email protected]
  • Phone Number: 0522-2217145

Leave a Comment

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: