UP Kisan Karj Rahat List 2022: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में एक योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है UP Kisan Karj Rahat योजना। इस योजना के जरिये राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को कर्ज से राहत देने के लिए शुरू की गई है। बता दें बहुत किसान ऐसे है जो बहुत गरीब है और कृषि लोन को वापस करने में असमर्थ होते है जिससे अधिकांश किसान कर्ज के बोझ को सहन नहीं कर पाते है और वह आत्महत्या कर लेते है।
इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने Kisan Karj Rahat UP की शुरू की है। जिन किसानो के पास 2 हेक्टर से कम खेत हैं, केवल उन सभी को इस योजना के तहत पात्र मानने की बात की है। यदि आप इस योजना आवेदन किया है और अपना नाम लिस्ट में देखना चाहते है तो इस लेख को अंत पढ़िए।
UP Kisan Karj Rahat List 2022
हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है, जिसमे अधिकतर किसान ही है। अधिकांश किसान ऐसे है जो बहुत गरीब है और उन्हें खेती करने के लिए आर्थिक रूप से मदद भी नहीं मिल पाती है। सरकार द्वारा समय समय पर किसानो के लिए कई सारी योजनाए शुरू की गई है। गरीब किसानो को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने एक योजना शुरू की गई है जिसका नाम है UP Kisan Karj Rahat Yojana। यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य में 9 जुलाई 2017 को किसानो को आर्थिक रूप से राहत देने के लिए शुरू की गई।
UP Kanya Sumangala Yojana 2022
UP-Kisan Karj Rahat 2022 के तहत किसानो ने जो कर्ज लिया है वह काफी हद कर्ज माफ़ कर दिया जाता है। Kisan Karj Rahat योजना के माध्यम से जो छोटे और सीमांत किसानो ने कर्ज ले रखा है उनका एक लाभ रुपए तक का कृषि लोन माफ (Agricultural Loans) करने की घोषणा की है। योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य के लगभग 86 लाख किसानो को इस योजना से मदद मिली है।
किसान ऋण मोचन योजना मुख्य तथ्य:
योजना का नाम | किसान कर्ज राहत योजना (किसान ऋण मोचन योजना) |
शुरू कब हुई | 9 जुलाई 2017 |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के किसान |
मुख्य उद्देश्य | किसानो के कृषि ऋण को माफ़ करना |
लाभ | किसानों का लोन माफ़ |
वर्ष | 2022 |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
किसान कर्ज राहत योजना का उद्देश्य
सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि देश की सभी गरीब किसान जो गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन कर रहे है और जो बहुत छोटे और सीमांत किसान है, जो अपना कर्ज नहीं चूका पाने में असमर्थ है, उनको सरकार द्वारा इस योजना के तहत कर्ज माफ़ करना, जिससे किसानो कर्ज के बोझ तलें आत्महत्या न कर सकें और खेती में अन्य कोई समस्यों का सामना न करना पड़ें। बता दें योजना के लागू होते ही बहुत से छोटे और सीमांत किसान ने इसका लाभ उठाया है और राज्य में किसानों की मृत्यु दर में भी कमी आई है, और साथ ही किसानों का पूरा ध्यान खेती पर केंद्रित हुआ है।
किसान ऋण मोचन योजना के लाभ
- इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश राज्य के किसानो को ही दिया जायेगा।
- 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि वाले किसान इस योजना का लाभ मिलेगा।
- UP Kisan Karj Rahat योजना के माध्यम से राज्य के छोटे कर सीमांत किसानो का 1 लाख रूपये तक का कर्ज माफ किया जायेगा।
- योजना के तहत 2.63 लाख छोटे और सीमांत किसानों को सहायता के रूप लाभार्थी को लोन पर ब्याज की छूट भी मिलेगी।
- इस योजना के तहत राज्य के 86 लाख किसानो को लाभ किया जाना है।
UP Kisan Karj Rahat Yojana 2022 पात्रता
- इस योजना में वह किसान पात्र है जो उत्तर प्रदेश का निवासी हो।
- आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- राज्य के जो किसान छोटे और सीमांत है और जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की भूमि है और जिन्होंने लोन ले रखा है, उन्हें इस योजना के पात्र माना जायेगा।
- यदि कोई किसान सरकारी है और वह सरकारी पेंशन ले रहा है तो उसे इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जायेगा।
- उत्तर प्रदेश के किसानो के पास बैंक खाता होना चाहिए। और बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- जिन किसानो ने 25 मार्च 2016 पहले कृषि लोन लिया है, उन्हें इस योजना के पात्र माना जायेगा।
श्रमिक पंजीयन कार्ड, यूपी श्रम विभाग पंजीकरण
किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश – आवश्यक दस्तावेज
- आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- राशन कार्ड, पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- भूमि सबंधित सभी जरूरी दस्तावेज
- बैंक खाते की फोटोकॉपी
- कृषि लोन के जरूरी दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें?
यदि आपने इस योजना में आवेदन किया है और अपना नाम लिस्ट में देखना चाहते है तो आपको निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।
उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र में आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको किसान कर्ज राहत उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होमपेज ओपन हो जायेगा। इसमें आपको “ऋण मोचन स्थिति देखे” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको कुछ जरूरी जानकारी जैसे कि बैंक ,जिला , शाखा ,क्रेडिट कार्ड ,विवरण आदि भरना है।
- अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करते है तो आपके सामने “किसान ऋण मोचन योजना लिस्ट” खुल जाएगी।
- इस तरह आप अपना नाम इस योजना में देख सकते है।
यूपी वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट कैसे देखे
FAQs (UP Kisan Karj Mafi List 2022)
UP कर्ज माफी लिस्ट कैसे देखें?
यूपी किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको “ऋण मोचन की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है। आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको पूछी गई जानकारी भरनी है और सबमिट कर देना है। आपके सामने कर्ज माफ़ी ली लिस्ट आ जाएगी, आप अपना नाम देख सकते है।
यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2022 कैसे देखें?
किसान कर्ज माफ़ी 2022 की लिस्ट देखने के लिए आपको “www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in” पर जाकर देख सकते है।
ऋण मोचन योजना क्या है?
ऋण मोचन योजना को कर्ज राहत योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानो का कर्ज माफ़ किया जायेगा। योजना के तहत 1 लाख रूपये तक का कर्ज माफ़ कर दिया जायेगा। उत्तर प्रदेश के लगभग 86 लाख किसान अपने द्वारा लिए गये फसली ऋण से जाएगें।
किसान कर्ज माफी 2022 में कब होगी?
किसान कर्ज माफ़ी 2022 जल्द ही जारी की जाएगी, इसके लिए आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और दिए गये दिशा निर्देशों ध्यानपूर्वक पढ़ें।
UP किसान कर्ज माफ़ी लाभार्थी नई सूची कहाँ देखें?
किसान कर्ज माफ़ी लाभार्थी नई सूची देखने की अधिकारिक वेबसाइट www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाकर देख सकते है।
किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
इस योजना के सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए आप 0522-2235892, 0522-2235855 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।