Join Our Telegram Group

Uttarakhand Shramik Panjikaran 2023- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता, दस्तावेज

Uttarakhand Shramik Panjikaran 2022: उत्तराखंड सरकार ने श्रमिको के लिए कई सारे योजनायें शुरू की है, ताकि उन्हें सभी सरकारी योजनाओ का लाभ मिल सकें। बता दें, राज्य में हमारे देश में श्रमिको को कई सारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए सरकार ने एक पोर्टल शुरू किया है, इस पोर्टल के नाम The Building and Other Construction Workers (भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड) है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2022 कैसे किया जाता है? और पात्रता, दस्तावेज, और अन्य जरूरी जानकारी के बारे बताने जा रहा हूँ।

Uttarakhand Shramik Panjikaran 2022

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के श्रमिको को योजनाओ का लाभ देने के लिए “भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड” पोर्टल की शुरुआत की है। सरकार का मुख्य उद्देश्य श्रमिको को आत्मनिर्भर बनाना और राज्य में चल रही प्रत्येक लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्रदान करना। इस योजना के जरिये श्रमिको को होने वाली आर्थिक तंगी को भी दूर किया जा सकता है। राज्य में वह सभी श्रमिक अलग-अलग कार्य करते है वह इस योजना में आवेदन करवा सकते है। आप ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते है। आप पंजीकरण करने के लिए सीएससी केंद्र जाना होगा, ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते है।

Uttarakhand Shramik Panjikaran

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण के मुख्य तथ्य

योजना का नामUttarakhand Shramik Panjikaran 2022 ( श्रमिक पंजीकरण )
विभाग का नामभवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन)
उद्देश्यराज्य के श्रमिकों को पंजीकृत करना, योजनाओ का लाभ देना, आर्थिक स्थिति को मजबूत करना
लाभार्थीराज्य के सभी श्रमिक
लाभवित्तीय सहायता, और योजनाओ का लाभ देना
लक्ष्य राज्य के सभी पात्र श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.uklmis.in/
हेल्पलाइन नंबर05946-282805 (कुमाऊँ मंडल)
ईमेल आईडी[email protected]
संपर्क नंबर0135- 2673183 (गढ़वाल मंडल)

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिकों को पंजीकृत करना, राज्य में चल रही योजनाओ का लाभ प्रदान करना, साथी ही उनकी आर्थिक रूप से मदद करना, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें। और उनके जीवन स्तर में सुधार हो सकें। UK Shramik Panjikaran 2022 एक तरह से श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित करना, ताकि आगे वह बेहतर जीवन जी सकें। विभिन्न प्रकार के श्रमिक पंजीकरण योजना में आवेदन कर सकते सकते है।

निर्माण श्रमिकों को दी जाने वाली सहायता योजना

  • पेंशन योजना
  • चिकित्सा सहायता
  • शौचालय निर्माण सहायता
  • औजार/उपयोगी उपकरण वितरण
  • अंत्येष्टि संस्कार सहायता
  • मृत्युपरांत सहायता
  • प्रसूति सहायता योजना
  • मकान निर्माण के लिए
  • पुत्री/स्वयं महिला श्रमिक के विवाह सहायता योजना
  • निशक्तता पेंशन योजना

UK Shramik Panjikaran 2022 के लाभ

  • योजना के तहत उन सभी श्रमिकों का पंजीकरण किया जायेगा जो इस योजना के पात्र है।
  • योजना का लाभ केवल उत्तराखंड के निवासी श्रमिक ही ले सकते है।
  • Uttarakhand Shramik Panjikaran 2022 के जरिये पंजीकृत श्रमिकों को सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • जो श्रमिक आर्थिक तंगी से जूझ रहे है, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • सरकार द्वारा लाभार्थी श्रमिक को राज्य में चल रही विभिन्न प्रकार की योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • योजना के जरिये राज्य के श्रमिकों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
  • इसके अलावा उनकी आर्थिक सहायता भी की जाएगी।
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है, आवेदन करने के लिए आप आधिकरिक वेबसाइट या फिर सीएससी केंद्र के माध्यम से कर सकते है।
  • उत्तराखंड श्रमिक योजना के जरिये राज्य के श्रमिक आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगें।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को योजना में पंजीकरण करना होगा, तभी आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों की सूची :- (निर्माण गतिविधियों)

क्र॰सं॰विवरण
1.पत्थर की कटिंग, तोड़ना एवं क्रशिंग।
2.स्लैब ⁄ टाईल्स की कटिंग एवं पॉलिसी।
3.काष्ठकार्य, जिसमें पेंटिंग, वार्निशिंग आदि सम्मिलित है।
4.सीवरेज एवं प्लबिंग कार्य।
5.विद्युत कार्य, जिसमें वायरिंग, वितरण, पैनल लगाना आदि सम्मिलित है।
6.अग्निशमन तंत्र संस्थापन एवं मरम्मत
7.शीतलक एवं तापक तंत्र संस्थापन एवं मरम्मत
8.उत्थापक, स्वाचालित सीढ़ी आदि संस्थापन
9.सुरक्षा गेट्स, यंत्र आदि संस्थापन
10.लोहे ⁄ धातु की जालियॉ, खिडकियां, दरवाजों का निर्माण और लगाना।
11.जल संचयन संरचनाओं का निर्माण।
12.आंतरिक कार्य, जिसमें दरी, छतगिरी, प्रकाश व्यवस्था, प्लॉटर आफ पेरिस सम्मिलित है।
13.कॉच की कटिंग, तह चढ़ाना एवं पैनल लगाना।
14.ईट, छतों की टॉइल्स आदि का निर्माण, जो कारखाना अधिनियम 1948 के अंतर्गत आच्छादित न हो।
15.ऊर्जा कार्यकुशल उपकरण जैसे सौर पैनल आदि की स्थापना।
16.रसोईयों जैसे स्थानों में प्रयोगार्थ मॉडयूलर ईकाईयों की स्थापना।
17.रसोईयों जैसे स्थानों में प्रयोगार्थ मॉड्यूलर ईकाईयों की स्थापना।
18.खेलो ⁄ मनोरंजक सुविधाओं का निर्मण, जिसमें तरणताल, गोल्फ का मैदान आदि सम्मिलित है।
19.पहचान सूचक को खड़ा करना, रोड फर्नीचर, बस स्टॉपों ⁄ गोदामों ⁄ ठिकाना, संकेतन प्रणाली आदि का निर्माण।
20.रोटरी का निर्माण, फव्वारों की स्थापना आदि।
21.सार्वजनिक पार्कों, चलने हेतु पट्टरियों, भूदृश्य निर्माण आदि की स्थापना।

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण के लाभार्थी कौन कौन है?

  • पुल का कार्य करने वाले
  • सड़क का कार्य करने वाले
  • हवाई पट्टी का कार्य करने वाले
  • तेल एवं गैस इंस्टॉलेशन का कार्य करने वाले मजदूर
  • जलकल में काम करने वाले श्रमिक
  • परेषण एवं वितरण का कार्य करने वाले श्रमिक
  • विद्युत उत्पादन में कार्य करने वाले श्रमिक
  • बाढ़ नियंत्रण का कार्य करने वाले
  • सुरंग का कार्य करने वाले
  • प्लंबर का काम करने वाले
  • सिंचाई पानी निकासी करने वाले श्रमिक
  • इलेक्ट्रिशियन
  • टेलीविजन, लिफोन मोबाइल टावर लगाने वाले
  • टावर का कार्य करने वाले
  • पाइप लाइन का कार्य करने वाले
  • जलशाय के अंतर्गत कार्य करने वाले
  • बांध, नहर बनाने का कार्य करने वाले

कामगार के बच्चों के लिए शिक्षा हेतु आर्थिक सहायताः–

क्रमांकपाठ्यक्रम का विवरणदेय आर्थिक सहायता
क.कक्षा–1 से कक्षा–5 तक200 प्रतिमाह।
ख.कक्षा–6 से कक्षा–8 तक300 प्रतिमाह।
ग.कक्षा–9 से कक्षा–10 तक400 प्रतिमाह।
घ.कक्षा–11 से कक्षा–12 तथा I.T.I.500 प्रतिमाह।
ड़.स्नातक ⁄ परास्नातक अथवा उसके समकक्ष उपाधि800 प्रतिमाह।
च.पालीटैक्निक हेतु1,000 प्रतिमाह।
छ.उच्च शिक्षा हेतु (उच्च व्यावसायिक शिक्षा)2,500 प्रतिमाह।

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड संगठनात्मक ढांचा

संगठनात्मक ढांचा
संगठनात्मक ढांचा

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2022 की पात्रता

  • आवेदक मुख्य रूप से उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक एक श्रमिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
  • योजना के तहत केवल एक ही सदस्य का श्रमिक कार्ड बनाया जा सकता है।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ लेने के लिए एक साल में 90 दिन का काम मजदूरी के रूप में किया हो।
  • पंजीकरण नि: शुल्क किया जायेगा जो तीन वर्ष तक वैध रहेगा तथा तीन वर्ष पूर्ण होने से पूर्ण आगामी प्रत्येक तीन वर्ष के लिए एक सौ रुपये मात्र का अभिदाय निर्माण श्रमिक को जमा करना आवश्यक होगा।

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2022 दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • परिवार का पहचान कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मजदूरी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता संख्या का विवरण
  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
  • 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य करने का प्रमाण- पत्र
  • पासपोर्ट आकार के 02 फोटो
  • मोबाइल नंबर
अन्य जरुरी दस्तावेज
  • विधालय से प्राप्त अभिलेख
  • जन्म तथा मृत्यु रजिस्ट्रार से प्राप्त प्रमाण- पत्र
  • किसी चिकित्साधिकारी का प्रमाण- पत्र
  • नोटरी द्वारा सत्यापित निर्माण श्रमिक का शपथ- पत्र
  • वोटर पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान अथवा पार्षद द्वारा जारी प्रमाण-पत्र

Uttarakhand Shramik Panjikaran 2022 (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?)

यदि आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको निचे दिए गये स्टेप को फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी CSC केंद्र में जाना है।
  • इसके बाद आपको सीएससी संचालक से श्रमिक पंजीकरण करवाने का फॉर्म प्राप्त करना है।
  • या फिर संचालक से फॉर्म भरवाने की कहना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म के साथ सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करने है।
  • इसके बाद सीएससी संचालक आपके श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करेगा।
  • आपको अपना व्यक्तिगत विवरण, बैंक खाते का विवरण, पारिवारिक विवरण, और अन्य विवरण देना है।
  • इसके बाद आपको अपने सभी जरुरी दस्तावेजो को अपलोड करवाने है।
  • अब संचालक आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट कर देगा।

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2022 ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना चाहते है तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। जिसकी प्रक्रिया निचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल (भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,) पर जाना है।
  • उसके बाद आप फॉर्म में जाकर पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करना है।
  • इसके अलावा आप नजदीकी श्रम आयुक्त संगठन (श्रम विभाग) में जाना है।
  • फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमे पूछी गई सभी जरुरी जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करने है।
  • दस्तावेज संलग्न करने के बाद आपको एक बार फॉर्म को जरूर जाँच लें ताकि कोई भी गलती हो उसे पूरी की जा सकें।
  • इसके बाद आपको फॉर्म को संबधित विभाग में जमा करा देना है।
  • इस तरह आप ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है।

uklmis.in Admin Login Process क्या है?

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक पोर्टल भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पर जाना है।
  • आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
  • इस पेज में आपको निचे की तरफ Admin login का आप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने के पेज ओपन होगा।
  • इस पेज में आपको एडमिन लॉग इन डिटेल्स यानि कि USER NAME, password, और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह एडमिन लॉग इन कर सकता है।

uklmis.in Departmental Login (विभागीय लोगिन)

  • सबसे पहले आपको uklmis.in पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज ओपन होगा, इस पेज में आपको कई सारे विकल्प दिखाई देगे।
  • आपको सबसे उपर की तरफ “विभागीय लोगिन” का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस पेज में User Name, Password दर्ज करना है।
  • अब आपको कैप्चा कोड डालना है।
  • इसके बाद आपको लॉग इन बटन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह अप विभागीय लॉग इन कर सकते है।

श्रमिक पंजीकरण 2022 योजना विवरण कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको श्रमिक पंजीकरण 2022 श्रम विभाग के अधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपको मेनू के आप्शन में जाना है, और उसमे आपको योजनायें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस क्लिक करने के बाद आपको “योजना विवरण” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके समाने योजना का विवरण ओपन हो जायेगा।
  • इस तरह आप योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

श्रम विभाग के बोर्ड के सदस्य कैसे देखें?

  • आपको पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, जिसका लिंक https://www.uklmis.in/ है।
  • इसके बाद आपको होम पेज में “बोर्ड के सदस्य” पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने बोर्ड के सदस्य की सूची ओपन हो जाएगी।

श्रम स्टैटिसटिक्स देखने की प्रक्रिया क्या है?

  • आपको सबसे पहले उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
  • अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा, इस पेज में आपको श्रम संख्याकी Financial Details पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक पेज ओपन होगा, इस पेज में आपको श्रम विभाग की Financial Details ओपन हो जाएगी।
  • इस तरह आप Labour Management Information System Financial Details देख सकते है।

WFC Center/User Wise Details(श्रमिक सुविधा केंद्र) कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल यानि कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, पर जाना है।
  • अब आपको होम पेज में “डैशबोर्ड (श्रमिक सुविधा केंद्र)” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको सामने एक पेज ओपन होगा।
  • इस पेज में आपको Wages Facilitation Center/User Wise Details ओपन हो जाएगी।
  • इस तरह आप Wages Facilitation Center आसानी से देख सकते है।

श्रमिक का सम्पूर्ण ब्यौरा देखने की प्रक्रिया क्या है?

  • पहले आपको अधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपक खोजें बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन हो जायेगा जिसमे श्रमिक का सम्पूर्ण ब्यौरा पर क्लिक करना है।
  • अब आपको इसमें आपको नई पंजीयन संख्या या पुरानी पंजीयन संख्या दर्ज करनी है।
  • इसके बाद Search बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने श्रमिक की पूरी जानकारी दिखाई देगी।

श्रमिक के अंशदान की जानकारी देखने की प्रक्रिया क्या है?

  • सबसे पहले आपको श्रम विभाग के पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपको खोजें बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको “श्रमिक के अंशदान की जानकारी” पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको इसमें अपनी नई पंजीयन संख्या या पुरानी पंजीयन संख्या डालनी है।
  • संख्या डालने के बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आप श्रमिक की अंशदान के बारे में पूरी जानकारी देख सकते है।

अधिष्ठान/अन्य संनिर्माण कार्य की जानकारी देखने की प्रक्रिया क्या है?

  • आपको सबसे पहले भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपको खोजें बटन पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने जो पेज ओपन होगा, उसमे आपको “अधिष्ठान/अन्य संनिर्माण कार्य की जानकारी” पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको इसमें आवेदन संख्या या फिर पंजीयन संख्या दर्ज करनी है।
  • अब आपको खोजे बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने अधिष्ठान/अन्य संनिर्माण कार्य की जानकारी ओपन हो जाएगी।

अधिष्ठान/अन्य सनिर्माण कार्य का पंजीकरण फॉर्म

  • सबसे पहले आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन पर विजिट करना है।
  • अब आपको मेनू में जाकर फॉर्म पर क्लिक करना है।
  • इसमें आपको “अधिष्ठान/अन्य सनिर्माण कार्य का पंजीकरण ” पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन हो जायेगा जिसमे रजिस्ट्रेशन का आप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस आप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

Uttarakhand Shramik Panjikaran Helpline Number

For Helpdesk :

For Kumaun Region :

  • Address : Department of Labour, Nainital Road, Haldwani,Uttarakhand
  • Contact Number : 05946-282805

For Garhwal Region :

  • Address : Department of Labour, 298- HimGiri Vihar, Ajabpur Khurd Dehradoon , Uttarakhand
  • Contact Number : 0135- 2673183
  • Email Id : [email protected]

Leave a Comment

%d bloggers like this: