Join Our Telegram Group

Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana 2023: ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana 2022: उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना केवल उन महिलाओं के लिए है जो बेसहारा हो चुकी विधवा महिलायें है, जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है। इस योजना के तहत उन महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने सहायता राशि दी जाती है जो उसके बैंक खाते में ट्रासंफर कर दी जाती है। इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से है। आवेदन की प्रक्रिया, लाभ, उद्देश्य, महत्वपुर्ण दस्तावेज और पात्रता इस लेख में दी गई है। कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें और अपने करीबी लोगों के साथ इस योजना के बारे में साझा करें।

Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana
Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana

Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana

उत्तराखंड सरकार द्वारा बेसहारा हो चुकी विधवा महिलाओं के लिए एक योजना शुरुआत की है। इस योजना का नाम है “उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना“। यह योजना राज्य में कई सालों से चल रही है। अधिकांश विधवा महिलाएं इस योजना के लाभ ले रही है, किन्तु अधिकांश महिलाएं इस योजना से अभी भी वंचित है। इसलिए उत्तराखंड सरकार ने उन सभी महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता के रूप में मासिक पेंशन उपलब्ध करवाती है।

विधवा पेंशन योजना 2022 State Wise Pension List

कई जगहों पर तो विधवाओं महिलाओं को सशक्त बनाने, आत्मनिर्भर बनाने और योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए कैंप लगाए जाते है, ताकि देश की हर बेसहारा विधवा महिला जागरूक रहे और आत्मनिर्भर बने। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1200 रूपये की धनराशि आर्थिक मदद के रूप में की जाती है। यह धनराशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में दी जाती है।

Uttarakhand Widow Pension Scheme Highlights

योजना का नामउत्तराखंड विधवा पेंशन योजना
किसके द्वारा आरम्भ की गईसमाज कल्याण विभाग द्वारा
लाभार्थीविधवा महिलाएं
उद्देश्यबेसहारा विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद पहुँचाना
लाभ1200रू मासिक सहायता राशि
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.ssp.uk.gov.in

Bihar Vidhwa Pension Yojana 2022

विधवा पेंशन योजना मुख्य उद्देश्य

विधवा पेंशन योजना: उत्तराखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य की उन सभी बेसहारा विधवा महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है, उन सभी को आर्थिक रूप से मदद करना, रोजगार के अवसर प्रदान करना, आगे बढ़ना, आत्मनिर्भर बनाना, विधवाओं महिलाओं को सशक्त बनाने, और अपने पैरों पर खड़ा करना।

योजना के तहत महिलाओं को हर महीने कुछ धनराशि प्रदान की जाती है, ताकि वह अपना भरण-पोषण कर सकें, या कोई छोटा-मोटा काम कर सकें। Widow Pension Scheme का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है, जो गरीबी की रेखा से जीवन यापन कर रही हैं, और जिनके पास कोई आर्थिक रूप से मदद का कोई स्रोत नहीं है, जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है। उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाता है।

Delhi Widow Pension Scheme 2022

विधवा पेंशन योजना के लाभ क्या है?

  • इस योजना के तहत लाभार्थी विधवा महिलाओं की आर्थिक मदद की जाएगी।
  • लाभार्थी महिलाओं को पेंशन की राशि से अपनी दैनिक जरूरतों जैसे कि खाने का सामान और अन्य चीजे पूरी कर सकती है।
  • इस योजना के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी किसी और के आगे हाथ फैलाने नहीं पड़ेगे।
  • निराश्रित विधवा महिलाओं को सरकार द्वारा 1200 की हर महीने पेंशन दी जाएगी जिसमे राज्य सरकार द्वारा 800 रूपये और केंद्र सरकार द्वारा 400 रूपये की राशि हर महीने पेंशन के रूप में अनुदान दिया जायेगा।

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना की योग्यता/पात्रता

इस योजना के तहत बेसहारा विधवा महिलाओं लाभ प्राप्त करना चाहती है तो उन्हें निचे दिए गए पात्रता मानदंडों के आधार पर योजना पात्र माना जायेगा।

Bihar Viklang Pension Yojana 2022

  • योजना का लाभ केवल उत्तराखंड की स्थाई निवासी विधवा महिलाओं को ही दिया जायेगा।
  • यदि कोई विधवा महिला दूसरी शादी कर चुकी है तो इस योजना के पात्र नहीं माना जायेगा।
  • जिन विधवा महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से अधिक है, उन्हें इस योजना के पात्र माना जायेगा।
  • विधवा महिलाओं के पास पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • विधवा महिलाओं की हर महीने की सभी स्रोतों से आय 1200 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल निराक्षित विधवा महिला ही ले सकती है, अन्य संयुक्त परिवार में रहने वाली महिलायें इस योजना के पात्र नहीं है।

Widow Pension Scheme Uttarakhand आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदिका का आधार कार्ड,
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक का खाता या पोस्ट ऑफिस के खाते की पासबुक की फोटोकॉपी

Bihar Berojgari Bhatta 2022

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

UK Vidhwa Pension Yojana में आवेदन करने के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ओपन करना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करने के बाद आपको “नागरिक सेवायें” ऑप्शन पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको “आवेदन करें, स्थिति जाने” विकल्प पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपको “नया ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करना है।
Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana 2022
Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana 2022
  • अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी जिसमे आपको “विधवा पेंशन” पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने फॉर्म डाउनलोड का ऑप्शन आएगा। उस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • Uttarakhand Vidhwa Pension Yojana फॉर्म की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
  • अब आपको इस फॉर्म दी गई जानकारी जैसे कि नाम, पति का नाम, पते का विवरण, मोबाइल नम्बर, जाति पति की मृत्यु की तिथि, बैंक खाते से संबंधित सारी डिटेल्स, ग्राम पंचायत और अन्य विवरण भरने है।
  • सभी विकल्प भरने के बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेज की फोटो कॉपी लगानी है।
  • अब आपको यह फॉर्म अपने जिले के समाज कल्याण विभाग में जमा करा देना है। इसके बाद आपके सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा। उसके बाद आपको इस योजना का लाभ दिया जायेगा।

ऐसे देंखे श्रमिक कार्ड लिस्‍ट में अपना नाम

Uttarakhand Widow Pension Form PDF

सरकार द्वारा गरीब विधवा और बेसहारा महिलाओं के लिए इस योजना के तहत कई सारे लाभ प्रदान कर रही है। साथ ही कई सारी ऐसी सुविधायें भी दे रही है जिससे लाभार्थी सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। यदि आप उत्तराखंड सरकार की विधवा पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना चाहते है तो आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।

Uttarakhand Widow Pension Form PDF Download

जिला स्तरीय कार्यालय हेल्पलाइन नंबर

DesignationOffice AddressPhone / FaxE-Mail
D.S.W.O Pauri GarhwalVikash Bhawan Pauri01368-222375[email protected]
D.S.W.O AlmoraVikash Bhawan Almora.05962-235564[email protected]
D.S.W.O NainitalVikash Bhawan Nainital.05942-248431[email protected]
D.S.W.O HaridwarVikash Bhawan Haridwar.01334-239743[email protected]
D.S.W.O DehradunNear ITI Building, Survey Chowk, Dehradun.0135-2651167[email protected]
D.S.W.O Tehri.Near C.O(Police)Office Narendra Nagar01378- 227236[email protected]
D.S.W.O ChamoliTiwari Bhawan Mandir Marg Gopeswar Chamoli.01372-252216[email protected]
D.S.W.O RudraprayagVikash Bhawan Rudraprayag.01364-233528[email protected]
D.S.W.O PithoragarhVikash Bhawan Pithoragarh.05964-227475[email protected]
D.S.W.O ChampawatVikash Bhawan Champawat.05965-230307[email protected]
D.S.W.O BageshwarVikash Bhawan Bageswar.05963-221334[email protected]
D.S.W.O UttarkashiVikash Bhawan uttarkashi.01374-223731[email protected]
D.S.W.O. U.S.NagarVikash Bhawan U.S.Nagar05944-250263[email protected]

FAQ (Frequently Asked Questions)

क्या विधवा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट है?

जी हाँ, उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.ssp.uk.gov.in है।

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना किस विभाग के द्वारा संचालित है?

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जाती है।

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना में लाभार्थी कौन-कौन है?

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना में राज्य की सभी बेसरा विधवा महिलाएं है।

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य बेसहारा विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद पहुँचाना है, जिससे विधवा महिला आत्मनिर्भर बन सकें और अपने जीवन को अच्छे से जी सकें।

उत्तराखंड में विधवा पेंशन कितनी है?

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना के तहत लाभार्थी को हर महीने 1200रू मासिक सहायता राशि दी जाती है।

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया किया है?

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.ssp.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

उत्तराखंड विधवा पेंशन योजना में आयु कितनी होनी चाहिए?

इस योजना में आवेदन करने के लिए विधवा महिला की आयु 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए।

Leave a Comment

%d bloggers like this: