राजस्थान पुलिस निदेशालय जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 इस महीने के अंत तक घोषित होने की संभावना है।

एक बार घोषित होने के बाद,  पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी police.rajasthan.gov.in,  recruitment2.rajasthan.gov.in के माध्यम से परिणाम डाउनलोड व चेक कर  सकेंगे।

इस वर्ष राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 02 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4388 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बता दें,  राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी होते ही यहां  डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 04 जुलाई, 2022 को जारी की गई थी।

उम्मीदवार 04 जुलाई से 07 जुलाई, 2022 के बीच उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते थे।

साथ में उत्तर कुंजी प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया गया है।

उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए, अब फाइनल आंसर की जारी की जाएगी व साथ में परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।

यह लिखित परीक्षा के रिजल्ट की बात हो रही है, इसमें पास उम्मीदवारों को  शारीरिक पात्रता परीक्षा और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड से गुजरना  होगा।