Join Our Telegram Group

Apply Haryana Birth Certificate 2023 | हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

Haryana Birth Certificate 2022: जन्म प्रमाण पत्र यह एक महत्वपुर्ण दस्तावेज है जो बच्चे के जन्म होने पर बनाया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र यह साबित करता है कि बच्चे का जन्म कहां पर और कितने बजे हुआ है। Birth Certificate मुख्य रूप से सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही जगहों पर काम आता है। हरियाणा सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की सेवा अब ऑनलाइन कर दी है।

अब राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन Haryana Birth Certificate के लिए आवेदन कर सकता है। Birth Certificate में महत्वपुर्ण जानकारी जैसे कि बच्चे के जन्म की तारीख, बच्चे का नाम, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम और कुछ कानूनी जानकारी को रिकॉर्ड शामिल किये है। इससे बच्चे को एक पहचान के रूप में जन्म प्रमाण पत्र बना दिया जाता है। आइये जानते है हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र के बारे पूरी जानकारी।

Haryana Birth Certificate
Haryana Birth Certificate

Haryana Birth Certificate 2022 (हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र )

हरियाणा सरकार द्वारा बच्चे के जन्म होने पर एक प्रमाण पत्र जारी करती है जिसका नाम “हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र” है। यह पत्र बच्चे के जन्म होने के बाद बनवाया जाता है। यह व्यक्ति के जन्म के बारे में पूरी जानकारी देता है और साथ ही यह पहचान या उम्र के रूप में भी कार्य करता है। बात दें हरियाणा सरकार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र को सभी को बनवाना अनिवार्य रखा है।

यह कार्ड व्यक्ति के सरकारी कार्य जैसे क़ि जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, स्कूल में दाखिला लेने पर, और भी कई सारे गैर सरकारी कार्यों में इन सार्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। अब केंद्र सरकार के जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1969” (RBD Act no। 1969) के तहत सभी को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। अधिनियम के तहत बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अंदर इस कार्ड के लिए आवेदन करना अनिवार्य है।

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र प्रमुख तथ्य

राज्यहरियाणा
प्रमाण पत्र का नामहरियाणा जन्म प्रमाण पत्र
वर्ष2022
उद्देश्यबच्चे के जन्म होने के पर उसकी पहचान के रूप में प्रमाण पत्र जारी करना।
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://edisha.gov.in/

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र उद्देश्य

सरकार का प्रमुख उद्देश्य है कि बच्चे के जन्म होने के बाद उसकी पहचान के रूप में एक प्रमाण पत्र जारी करना जिसे जन्म प्रमाण पत्र कहते है। जो उसकी जन्म के बारे में पूरी जानकारी दे सकें जैसे कि जन्म तिथि, बच्चे का नाम, माता पिता का नाम, जन्म स्थान, जन्म पंजीकरण संख्या आदि। Certificate के कई सारे फायदे है। यह Certificate जन्म से लेकर मृत्यु तक सब जगह काम आता है, मृत्यु होने पर जब मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाते है तो जन्म प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन क्रमांक की जरूरत पड़ती है। यदि आपने अभी तक अपना जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो जरूर बनवा ले क्योकि यह सरकारी नौकरियों में भी इस प्रमाण पत्र की मांग होती है।

Haryana Birth Certificate के कार्य

  • इस Certificate का उपयोग पासपोर्ट या ड्राइवर लाइसेंस बनवाने के काम आता है।
  • Birth Certificate स्कूल ,कॉलेजो में प्रवेश के लिए उपयोग किया जाता है।
  • राशन कार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए, मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आदि को बनवाने के लिए भी इस Haryana Birth Certificate की जरूरत पड़ती है।
  • Haryana Birth Certificate यह एक पहचान के रूप में कार्य करता है।
  • साथ ही आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उपयोग कर सकते है ।

Benefits of Haryana Birth Certificate

  • सब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे, और साथ ही लोगों को परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
  • अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कोई भी आवेदन कर सकता है और अपने समय की बचत कर सकता है।
  • Birth Certificate का उपयोग सरकारी नौकरियों में भी किया जाता है।
  • सरकारी की सभी योजनाओ का लाभ लेने के लिए Birth Certificate का उपयोग किया जाता है।

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • बच्चा हरियाणा राज्य में जन्म लिया हुआ होना चाहिए।
  • व्यक्ति के जन्म का स्थान तारीख और समय का शपथ पत्र
  • माता-पिता का पहचान प्रमाण
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • माता-पिता का वैवाहिक प्रमाण पत्र
  • जिस हॉस्पिटल में जन्म लिया है उस हॉस्पिटल के शपथ पत्र पर पूरी डिटेल्स
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • फोटो

How to apply for Haryana Birth Certificate?

  • सबसे पहले आपको हरियाणा का ऑनलाइन पोर्टल E Disha / E District पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होमपेज ओपन होगा।
  • आपको होमपेज पर “Download Forms & Instructions” विकल्प का चुनाव करना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते है तो आपके सामने एक पेज ओपन होगा।
  • इस पेज में आपको Birth Certificate का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दें।
haryana janm praman ptr
haryana janm praman ptr
  • अब आपके सामने Haryana Birth Certificate की पीडीऍफ़ फॉर्म की लिंक होगी। इस लिंक पर क्लिक कर दें।
  • Haryana Birth Certificate PDF लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके कंप्यूटर में यह फाइल सेव हो जाएगी।
  • अब इसका प्रिंट निकलवा ले।
  • पीडीएफ फाइल में दी गई जानकारी जैसे की जन्म की तारीक, बच्चे का नाम , जहा जन्म हुआ है उस स्थान का नाम सभी सही सही भरना है।
  • इसके बाद आवेदन पत्र के साथ जरुरी दस्तावेज को लगा दे।
  • अब आपको आवेदन पत्र अपने सम्बंधित विभाग के जाकर जमा करवा दें।
  • इस तरह आप सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment

%d bloggers like this: